{"_id":"680a6085fa16f8d8f60511a3","slug":"pahalgam-attack-security-agencies-became-alert-at-dehradun-airport-police-also-increased-patrolling-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां हुईं चौकन्ना, पुलिस ने भी सुबह से रात तक गश्त बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Attack: देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां हुईं चौकन्ना, पुलिस ने भी सुबह से रात तक गश्त बढ़ाई
Thu, 24 Apr 2025 09:37 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 24 Apr 2025 09:37 PM IST
सार
एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में सीआईएसएफ तैनात है, जो चौबीसों घंटे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मानकों का पालन करती है।
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चौकस कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के अलावा अन्य एजेंसियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में सीआईएसएफ तैनात है, जो चौबीसों घंटे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मानकों का पालन करती है। इसके अलावा जौलीग्रांट चौकी पुलिस ने एयरपोर्ट पर अपनी गश्त को और अधिक बढ़ा दिया है। दिन में एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही रहती है। रात में एयरपोर्ट पर फ्लाइटों का मूवमेंट नहीं होता है।
विज्ञापन
Pahalgam Attack: बोले सीएम धामी, अब आतंकवाद पर 'जीरो टॉलरेंस', सिंधु जल संधि पर रोक पाकिस्तान को करारा जवाब
विज्ञापन
रात में एयरपोर्ट के अंदर और बाहर सुरक्षा एजेंसियों का सख्त पहरा होता है। लेकिन अब चौकी पुलिस ने रात में अपनी गश्त बढ़ा दी है। गश्त के दौरान एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवानों से बातचीत भी कर रही है। चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने कहा कि एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस रात में कई बार एयरपोर्ट पर गश्त कर रही है।
एयरपोर्ट पर चौबीसों घंटे सुरक्षा जवान हाई अलर्ट पर रहते हैं। फिलहाल कोई अतिरिक्त सुरक्षा के आदेश नहीं मिले हैं। लेकिन एयरपोर्ट पर तमाम सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैदी से अपना काम कर रही हैं।
- प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक