Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pahalgam Attack About 19 students from Jammu and Kashmir studying in Roorkee police increased surveillance

Pahalgam Attack: रुड़की में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के करीब 19 छात्र, पुलिस और एलआईयू ने बढ़ाई निगरानी

Fri, 25 Apr 2025 08:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Apr 2025 08:48 PM IST
सार

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद रोडवेज बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और जिले की सीमाओं पर पैनी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Pahalgam Attack About 19 students from Jammu and Kashmir studying in Roorkee police increased surveillance
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जिलेभर में भी अलर्ट है। पुलिस और खुफिया विभाग की सोशल मीडिया से लेकर अन्य गतिविधियों पर नजर है। खुफिया विभाग ने रुड़की क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करने वाले जम्मू-कश्मीर के छात्रों की निगरानी बढ़ा दी है। इनकी प्रतिक्रिया और गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी तक छात्रों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। फिर भी सुरक्षा के लिहाज से नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


पहलगाम में आतंकी हमले के बाद रोडवेज बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और जिले की सीमाओं पर पैनी नजर रखी जा रही है। दरअसल, 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। चारधाम यात्रा से पहले आतंकी हमला होने से पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान कोई अनहोनी न हो, इसे लेकर जिले की सीमा में घुसने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। वहीं, पुलिस और खुफिया विभाग ने जम्मू-कश्मीर के रहने वाले लोगों और छात्रों की भी निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Pahalgam Attack: हरिद्वार गंगा में विसर्जित हुईं लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अस्थियां, बिलख-बिलख कर रो पड़े पिता, तस्वीरें

Trending Videos

भगवानपुर क्षेत्र एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे करीब 19 छात्रों पर पुलिस और खुफिया विभाग की विशेष नजर है। पुलिस सूत्रों की माने तो इन छात्रों की कॉलेज परिसर और कॉलेज परिसर से बाहर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इसके अलावा इन छात्रों के सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुपों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो कॉलेज प्रबंधन को भी निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई छात्र जम्मू-कश्मीर जा रहा है तो इसकी भी सूचना उपलब्ध कराई जाए।

कश्मीरियों की जुटाई जा रही जानकारी
खुफिया विभाग की ओर से रुड़की और देहात क्षेत्र में रहे वाले कश्मीरियों की जानकारी जुटाई जा रही है। वह कहां और किसके यहां रह रहे हैं और यहां रहकर नौकरी कर रहे हैं या व्यापार। सूत्रों की माने तो कुछ लोग व्यापार करने कश्मीर से रुड़की आते हैं, उनकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed