{"_id":"5a6952c64f1c1b9f268b644a","slug":"padmaavat-release-in-dehradun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज रिलीज हुई पद्मावत, हिंदू जागरण मंच ने मसूरी में नहीं चलने दिया पहला शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रिलीज हुई पद्मावत, हिंदू जागरण मंच ने मसूरी में नहीं चलने दिया पहला शो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
police outside multiplex
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के मल्टीप्लेक्सों में बृहस्पतिवार को पद्मावत रिलीज हुई। जिसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मल्टीप्लेक्सों के बाहर पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
फिल्म पद्मावत का पहाड़ों की रानी मसूरी में जोरदार विरोध हो रहा है। बृहस्पतिवार को हिंदू जागरण मंच और राजपूत समाज के लोगों ने मालरोड, लाइब्रेरी स्थित रिट्ज सिनेमा हाल के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। फिल्म रिलीज होने के बाद यहां पहला शो नहीं चल सका। हालांकि सिनेमा हॉल के संचालक का कहना है कि शो विरोध के कारण नहीं बल्कि टेक्निकल गड़बड़ी होने के कारण नहीं दिखाया जा सका।
विज्ञापन
वहीं कुमाऊं के दस सिनेमाघरों में बृहस्पतिवार को पद्मावत रिलीज हो गई। इनमें ऊधमसिंह नगर में सात, नैनीताल के दो और अल्मोड़ा का एक सिनेमाघर शामिल है। हल्द्वानी में सवा नौ बजे से पहला शो शुरू होगा। विरोध की आशंका के मद्दनेजर पुलिस ने सिनेमाघरों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश
padmaavat protest
- फोटो : ani
इधर, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने विरोध के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश मातहतों को दिए हैं। कुमाऊं के सबसे बड़े जिले ऊधमसिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर में बुधवार को वेव सिनेमा में पद्मावत फिल्म के दो प्री-व्यू शो शांतिपूर्ण रहे। इस दौरान स्थानीय पुलिस के साथ ही पीएसी ने भी सिनेमाघरों के आसपास मोर्चा संभाला था।
बता दें कि कुमाऊं के पहाड़ी जिलों अल्मोड़ा और नैनीताल के साथ ही मैदानी रुद्रपुर, काशीपुर, किच्छा, रामनगर और हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को फिल्म आल इंडिया रिलीज के साथ रिलीज हुर्ह। इन सभी इलाकों के सिनेमाघरों में पुलिस अधीक्षकों की निगरानी में पुलिस और पीएसी का कड़ा पहरा है।
इधर, ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में क्षत्रिय महासभा ने बुधवार को पद्मावती सम्मान रैली निकालकर पद्मावत न देखने की अपील की। साथ ही सिनेमाघर मालिकों से फिल्म न दिखाने की अपील भी की।