Padma Awards 2026: उत्तराखंड के पूर्व CM भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण सम्मान, महाराष्ट्र के रह चुके राज्यपाल
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। उत्तराखंड के पूर्व सीएम कोश्यारी को इस वर्ष पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
विस्तार
उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण सम्मान सम्मान से नवाजा जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। बता दें कि भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रह चुके हैं।
शिक्षक से की कॅरिअर की शुरुआत, राजनीतिक में बनाई धाक
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के पालनाधुरा गांव में जन्मे भगत सिंह कोश्यारी ने पिथौरागढ़ जिले के सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य के पद पर शिक्षक के रूप में कॅरिअर की शुरुआत की। सक्रिय राजनीतिक में आने के बाद उन्होंने अपनी एक धाक बनाई।
उत्तराखंड के दूसरे मुख्यमंत्री (2001 से 2002) और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल (2019 से 2023) भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण सम्मान-2026 के लिए चयनित किया गया। कोश्यारी ने अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। अल्मोड़ा कॉलेज में 1961 में छात्र संघ के महासचिव भी रहे। इसके बाद 1963 में आरएसएस के जुड़कर सक्रिय स्वयं सेवक रहे।
Uttarakhand: '27 जनवरी का दिन हमारे राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण', UCC के एक साल पूरा होने पर बोले सीएम धामी
1975 के आपातकाल के दौरान जेल गए। कोश्यारी ने भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। 1997 में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बने। 2001 से 2002 तक उत्तराखंड के दूसरे मुख्यमंत्री रहे। 2002 से 2007 तक उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे।
2008 से 2014 तक राज्यसभा के सदस्य और 2014 से 2019 तक नैनीताल से लोकसभा सांसद रहे।उत्तराखंड की राजनीति में अहम भूमिका निभाने के बाद 2019 से 2023 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.