{"_id":"1d2ed33f8616ae89ff1d59182cf69f6a","slug":"pacific-mall-will-be-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाब न मिला तो सीज होगा पैसिफिक मॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाब न मिला तो सीज होगा पैसिफिक मॉल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Sep 2013 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून स्थित पैसिफिक मॉल में मचे हुड़दंग पर पुलिस ने मॉल संचालक का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
यह चालान मॉल में गायिका हार्ड कौर के कार्यक्रम में अनुमति से अधिक भीड़ जुटाने से मचे हुड़दंग के कारण हुआ। एक हफ्ते में उचित जवाब नहीं देने पर पुलिस मॉल को सीज करने की कार्रवाई कर सकती है।
अफरातफरी मच गई
शनिवार रात जाखन स्थित पैसिफिक मॉल में गायिका हार्ड कौर के कार्यक्रम में करीब छह हजार तक की भीड़ जुटने से अफरातफरी मच गई थी। पार्किंग की कमी होने से राजपुर रोड पर वाहनों का रेला लग गया था, जिससे काफी देर तक राजपुर रोड पर जाम लगा रहा। बताया जाता है कि कार्यक्रम के दौरान मॉल में महिलाओं और युवतियों से अभद्रता भी की गई।
विज्ञापन
कई लोगों को चोटें भी आईं
मॉल में जितनी भीड़ जुटाई गई थी उसके अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था कम होने से हुड़दंग को रोकना मुश्किल हो गया। इससे कई लोगों को धक्का-मुक्की में चोटें भी आईं। लोगों को भगदड़ में जान बचाना मुश्किल हो गया। पुलिस ने रात को ही कार्यक्रम रुकवाकर पहले किसी तरह गायिका हार्ड कौर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
इसके बाद काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू हुआ और मॉल को खाली कराया गया। लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस ने मॉल संचालक एसएस बंसल को रात को ही हिरासत में ले लिया था। एसओ राजपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि मॉल संचालक का पुलिस एक्ट में चालान कर छोड़ दिया गया है। एक हफ्ते में नोटिस का जबाव देने के लिए कहा गया है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...