पीएसी जवान ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर दे डाली जान से मारने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुड़की में कलियर क्षेत्र निवासी एक युवती ने पीएसी के एक जवान पर शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि अब वह शादी से मुकर गया है और उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
पीड़ित युवती ने एसपी देहात को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात ने मामले की जांच के निर्देश देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। कलियर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक युवती ने एसपी देहात को दी तहरीर में बताया कि करीब दो साल पूर्व पास के ही गांव निवासी एक युवक से जान पहचान हुई थी। जो वर्तमान में रुद्रपुर में पीएसी में तैनात है। युवती ने बताया कि मुलाकात होने के बाद जवान ने उसे मिलने के लिए बनाया।
उसने मना किया तो उसने शादी करने की बात कही। आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वह बहाने बनाने लगा। आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व उसने उसे कॉल कर शादी करने की बात कही, लेकिन उसने साफ इंकार कर दिया।
आरोप लगाया कि इसके बाद उसके पक्ष के लोगों ने घर पहुंचकर उसके व परिजनों के साथ मारपीट की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि कलियर थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी देहात मणिकांत मिश्रा से मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।