फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Over 2.3 Million Consumers to Receive Three Months' Ration

Uttarakhand News: 23 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, एक साथ मिलेगा तीन महीने का राशन

Mon, 06 Apr 2026 08:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 08:38 PM IST
सार

केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के राशन कार्ड धारकों को अप्रैल, मई एवं जून 2026 का खाद्यान्न का वितरण इसी महीने किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News Over 2.3 Million Consumers to Receive Three Months' Ration
राशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में सरकारी राशन की दुकान से 23 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को अप्रैल में एक साथ तीन महीने का राशन मिलेगा। इसमें मई व जून का अग्रिम राशन दिया जाएगा। अपर खाद्य आयुक्त पीएस पांगती ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


अपर खाद्य आयुक्त ने कहा, केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के राशन कार्ड धारकों को अप्रैल, मई एवं जून 2026 का खाद्यान्न का वितरण इसी महीने किया जाएगा। इसके लिए ई पॉश मशीन में ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था कर ली गई है। तीनों महीने के ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण के लिए संबंधित राशनकार्ड धारकों को अलग-अलग तीन बार बायोमीट्रिक ट्रांजेक्शन करना होगा। यह भी कहा गया है कि मार्च 2026 का खाद्यान्न न ले पाने वाले राशन कार्डधारकों को भी 15 अप्रैल 2025 तक खाद्यान्न दिया जाएगा।

विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में न्याय पंचायत तक मजबूत होगा आपदा प्रबंधन तंत्र, विशेष कार्यदायी संस्था गठित होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय मंत्री से मिले राशन विक्रेता
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने मामले में विभागीय मंत्री रेखा आर्या से मिलकर एक साथ तीन महीने के राशन वितरण आदेश पर अपनी दिक्कतें बताईं। राशन विक्रेताओं ने कहा, इससे राशन की दुकानों में भीड़ होगी। राशन विक्रेताओं के अलग-अलग तीन बार बायोमीट्रिक ट्रांजेक्शन के बजाए एक बार कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed