फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Organ and milk bank will be established for the first time in the state Doon Medical College Uttarakhand news

Uttarakhand; प्रदेश में पहली बार बनेगा ऑर्गन व मिल्क बैंक, दून मेडिकल कॉलेज में स्थापित करने की कवायद

Sat, 26 Jul 2025 04:26 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Jul 2025 04:26 PM IST
सार

दून मेडिकल कॉलेज में ऑर्गन बैंक स्थापित करने की कवायद तेज हो गई है। सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नवजात शिशुओं के लिए मिल्क बैंक बनेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दिए अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Organ and milk bank will be established for the first time in the state Doon Medical College Uttarakhand news
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा प्रदेश में पहली बार ऑर्गन व मिल्क बैंक बनाया जाएगा। शीघ्र ही राज्य में ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (सोटो) की स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री डॉ. रावत ने अधिकारियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज दून में ऑर्गन बैंक स्थापित करने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नवजात शिशुओं के लिए मिल्क बैंक बनाया जाएगा। उन्होंने कॉलेज प्रशासन को रक्तदान शिविर लगाने, देहदान व अंगदान को प्रोत्साहित करने, ई-ग्रंथालय व मेडिकल छात्रों को प्रमाण पत्र डिजिटल लॉकर के माध्यम से आवंटित करने को कहा।

विज्ञापन


बैठक में विभागीय अधिकारियों ने राज्य ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (सोटो) की स्थापना को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। डॉ. रावत ने बताया कि राज्य का पहला ऑर्गन बैंक की स्थापना के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है। इसके स्थापना के लिए एनेस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. अतुल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। जो ऑर्गन बैंक की स्थापना के लिए नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (नाेटो) व रिजनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (रोटो) के अधिकारियों से संपर्क कर सोटो की स्थापना के सभी औचारिकताएं पूरी करने की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पंचायत के पहले चरण में महिलाओं ने जमकर किया मतदान, अब दूसरे चरण के लिए आज थमेगा चुनावी शोर

मंत्री ने कहा, जो लोग देहदान या अंगदान करना चाहते हैं, वह दून मेडिकल कॉलेज में आकर या सोटो की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की प्रत्येक फैकल्टी को स्वैच्छिक रूप से एक-एक टीबी मरीज को गोद लेने को कहा। बैठक में निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, अपर निदेशक डॉ. आरएस बिष्ट, दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन, नोडल अधिकारी डॉ. अतुल कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed