फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Order to teach the verses of Gita to the children did not reach all the schools Uttarakhand News

Uttarakhand News: कुछ ही स्कूलों में बच्चों ने पढ़ा गीता का श्लोक, आदेश न पहुंचने से कई जगह नहीं हुआ पालन

Wed, 16 Jul 2025 11:28 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Jul 2025 11:28 AM IST
सार

कुछ स्कूलों में बच्चों ने गीता का श्लोक पढ़ा तो कुछ जगह नहीं। दरअसल, इस संबंध में कुछ स्कूलों तक लिखित आदेश नहीं पहुंचा। यही वजह रही कि कुछ स्कूलों में प्रार्थना सभा में गीता का श्लोक नहीं सुनाया गया।

विज्ञापन
Order to teach the verses of Gita to the children did not reach all the schools Uttarakhand News
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिक्षा निदेशक के निर्देश के बाद भी सभी स्कूलों में बच्चों को गीता का श्लोक पढ़ाने और सुनाने का आदेश नहीं पहुंचा। ऐसे में मंगलवार को कुछ स्कूलों में बच्चों को इसे पढ़ाया व सुनाया गया तो कुछ में नहीं।

विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के निर्देश के बाद देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़ आदि जिलों के स्कूलों में बच्चों को प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को गीता का श्लोक सुनाया। उन्होंने बच्चों को इसका अर्थ समझाते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण की जानकारी दी, लेकिन टिहरी जिले में इस संबंध में कोई लिखित आदेश नहीं मिला। यही वजह रही कि कुछ स्कूलों में प्रार्थना सभा में गीता का श्लोक नहीं सुनाया गया।

विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज नागणी के शिक्षक मनजीत सिंह ने बताया कि प्रार्थना सभा के समय छात्र-छात्राओं को गीता के श्लोक सुनाएं जाने एवं उसका अर्थ बताएं जाने की उन्हें मौखिक जानकारी है, लेकिन अभी तक विद्यालय को लिखित में कोई आदेश नहीं मिला। इस संबंध में आदेश मिलने पर उसका पालन किया जाएगा। हालांकि जिले के जिला शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह बताते हैं कि इस संबंध में सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Kanwar Yatra: चरम पर पहुंचा कांवड़ मेला, पांच दिन में 80.90 लाख यात्री पहुंचे हरिद्वार, देखें ये खास तस्वीरें

सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को बच्चों को प्रार्थना सभा के दौरान गीता का श्लोक सुनाने व इसका अर्थ बताने का निर्देश दिया गया है। 17 जुलाई से सभी स्कूल निर्देश का पालन करेंगे। -डॉ मुकुल कुमार सती, निदेशक माध्यमिक शिक्षा



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed