{"_id":"677936ec333113ad03088991","slug":"order-to-stop-the-salary-of-ayurvedic-pharmacist-posted-in-kalsi-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-117500-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कालसी में तैनात आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट का वेतन रोकने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कालसी में तैनात आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट का वेतन रोकने के आदेश
विज्ञापन
- सीएमओ ने जौनसार बावर के अस्पतालों का किया निरीक्षण
फोटो..
चकराता/कालसी। सीएमओ ने जौनसार बावर के विभिन्न सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया। कालसी में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर वेतन पर रोक लगाने के आदेश दिए। वहीं, चकराता ब्लॉक के अस्पतालों में सफाई व्यवस्था के साथ चिकित्सा गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
शनिवार को सीएमओ डॉ. संजय जैन पीएचासी कालसी पहुंचे। यहां आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट अस्पताल से गैर हाजिर थे। उन्होंने इसकी सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारी को भी नहीं दी थी। सीएमओ ने अधिकारियों को फार्मासिस्ट को स्पष्टीकरण जारी करने और उनके वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उसके बाद सीएमओ ने चकराता ब्लॉक के स्वास्थ्य उप केंद्र क्वानू, अणु और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हटाल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पतालों में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाएं। कहा कि लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ पहुंचाना स्वास्थ्यकर्मियों की जिम्मेदारी है। इस दौरान उन्होंने मरीजों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अनुभव पूछे और समस्याओं की भी जानकारी ली।