{"_id":"64e51a172106adada40aed6a","slug":"opposition-to-pick-up-vehicles-from-outside-the-park-dehradun-news-c-5-drn1005-228289-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पार्क के बाहर से वाहन उठाए जाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पार्क के बाहर से वाहन उठाए जाने का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस की ओर से घंटाघर स्थित आंबेडकर पार्क के बाहर से वाहनों को उठाए जाने का व्यापारियों ने विरोध किया है।
व्यापारियों का कहना है कि लोग मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के साथ ही बाजार में खरीदारी करने आते हैं। वह थोड़ी देर के लिए यहां अपने दो पहिया वाहन खड़े करते हैं, लेकिन पुलिस वाहन उठाकर ट्रैफिक ऑफिस ले जाती है। इससे लोगों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील बांगा ने व्यापारियों के साथ बैठक कर सीओ ट्रैफिक से बात की और इस प्रकार की कार्रवाई बंद करने की मांग की।
कहा कि इससे ग्राहक तो परेशान होता ही है, साथ ही व्यापार भी प्रभावित होता है। उन्होंने पार्किंग की समस्या को दूर करने की भी मांग की। बैठक में सुरेश गुप्ता, मोहित भाटिया, रवि फुलेला, हिमांशु, राहुल शर्मा, रघु भाई, राम कपूर, अजीत सिंह, शेखर कपूर, चमन लाल मौजूद रहे।