{"_id":"69ee797f6619c4d7f908866d","slug":"opposition-chalks-out-strategy-to-corner-the-government-in-special-session-dehradun-news-c-5-drn1043-956665-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विशेष सत्र में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विशेष सत्र में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने बनाई रणनीति
विज्ञापन
-भाजपा सरकार नीयत साफ है तो महिला आरक्षण बिल लागू करने का प्रस्ताव पारित केंद्र को भेजे : आर्य
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। नारी सम्मान लोकतंत्र अधिकारी विषय पर चर्चा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बुलाए गए विशेष सत्र के लिए विपक्ष ने घेराबंदी करने की रणनीति बनाई है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, भाजपा जन आक्रोश रैली निकाल कर संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल पारित न करने के लिए विपक्ष काे कोस रही है। उन्होंने कहा, महिला आरक्षण पर सरकार ईमानदार है तो 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए सत्र में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजे। लेकिन भाजपा की नीयत में खोट है और कभी भी महिलाओं को आरक्षण देने की मंशा नहीं रही है। जनता को गुमराह किया जा रहा है। सत्र में विपक्ष के विधायक भी महिला आरक्षण पर अपनी बात को तथ्यों के साथ रखेंगे।