फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Opposed the plant in front of the MLA

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का विरोध में उतरे नकरौंदावासी, विधायक के सामने दर्ज कराया विरोध

Mon, 22 Aug 2022 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Opposed the plant in front of the MLA
नगर निगम की ओर से नकरौंदा क्षेत्र में बनाए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का विरोध बढ़ता जा रहा है। रविवार को मौके पर पहुंचे डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला के सामने भी ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया। विधायक ने आश्वासन दिया कि जिन क्षेत्रों में प्लांट चल रहे हैं, वहां का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से नकरौंदा क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट का निर्माण किया जा रहा है। नकरौंदा के ग्रामीण लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट आबादी क्षेत्र में बनाया जा रहा है। इससे गंदगी फैलेगी और आसपास के वातावरण के साथ नदी भी दूषित होगी। दो दिन पहले निर्माण एजेंसी की टीम काम करने पहुंची तो क्षेत्रवासियों ने काम रुकवा दिया था।
विज्ञापन

रविवार को मेयर सुुनील उनियाल गामा ग्रामीण से मिलने जाने वाले थे, लेकिन किसी वजह से नहीं जा सके। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला सहित स्थानीय पार्षद अजेयता, पार्षद स्वाति डोभाल, पार्षद प्रशांत खरोला, विनोद कुमार, राहुल पंवार आदि पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने विधायक के सामने भी प्लांट का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि प्लांट बनने से पहले अन्य स्थानों पर बने ट्रीटमेंट प्लांटों का निरीक्षण किया जाएगा। अगर उसमें कुछ कमी पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राहुल पंवार, गुरजीत सिंह, नवीन पोखरियाल, अनूप डोभाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed