फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Operators will not be able to fill the game in oil .

‘तेल’ में नहीं हो पाएगा अब ‘खेल’

Tue, 02 Aug 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Tue, 02 Aug 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
Operators will not be able to fill the game in oil .
तेल - फोटो : Demo pic

प्राइवेट पेट्रोल पंप से तेल भरवाने में परिचालक अब खेल नहीं कर सकेंगे। लगातार कम तेल भरवाने और तेल में मिलावट की शिकायतों पर निगम प्रबंधन ने दिल्ली रूट की बसों को अपने पंपों से ही तेल भरवाने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


निगम के  जीएम संचालन ने आदेश जारी करने की पुष्टि की है। उत्तराखंड परिवहन निगम की करीब 200 साधारण, 22 वाल्वो और 24 एसी बसें दिल्ली रूट पर संचालित होती हैं।
विज्ञापन


अब तक बसों में डीजल डलवाने को निगम ने कुछ प्राइवेट पंपों से अनुबंध किया था। बताया गया है कि इन पंपों पर मिलावट और परिचालकों द्वारा कम तेल भरवाने की शिकायतें मिल रही थीं। एक दो मर्तबा तेल खत्म होने पर यात्रियों की फजीहत भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर अमल करते हुए निगम के जीए संचालन दीपक जैन ने दिल्ली रूट पर जाने वाली सभी बसों को रुड़की डिपो स्थित निगम के पंप से डीजल भरवाने के निर्देश संबंधित डिपो के एजीएम को दिए हैं।


बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने एक यूनियन के वार्षिक सम्मेलन में तेल में मिलावट, परिचालकों के कम तेल भरवाने और अफसरों पर साठगांठ का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed