फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   OPD services will be resumed today for the fifth day,

Dehradun News: आज पांचवें दिन ओपीडी सेवाएं होंगी बहाल, मरीजों की भीड़ उमड़ने के आसार

Mon, 04 Nov 2024 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
OPD services will be resumed today for the fifth day,
आज (सोमवार) चार दिन बाद उप जिला अस्पताल विकासनगर में ओपीडी सेवाएं बहाल होंगी। अभी तक मरीजों को केवल इमरजेंसी में ही उपचार दिया जा रहा था। कई दिनों बाद ओपीडी खुलने से अस्पताल में रिकॉर्ड मरीजों के आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन




उप जिला अस्पताल विकासनगर पछवादून क्षेत्र का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां पछवादून के साथ जौनसार बावर, सीमांत हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक से मरीज उपचार के लिए आते हैं। सामान्य दिनों में अस्पताल की दैनिक ओपीडी करीब 500 से 550 की होती है। 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक सार्वजनिक अवकाश के चलने अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। केवल इमरजेंसी में ही उपचार दिया जा रहा था। अब चार दिन बाद ओपीडी सेवाएं बहाल होने पर बड़ी संख्या में मरीज के आने की संभावना है।
विज्ञापन


अगस्त में भी सार्वजनिक अवकाश के चलते लगातार तीन दिन ओपीडी सेवाएं बंद रही थीं। चौथे दिन करीब 800 मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे थे। यह रिकॉर्ड ओपीडी संख्या थी। अस्पताल के सीएमएस डॉ. विजय सिंह ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने पर मेडिकल अफसर भी उन्हें देखेंगे। मरीजों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed