फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Only one of the two specialists has been posted in Sub District Hospital Vikas Nagar, that too on leave for 15 days.

Dehradun News: उप जिला अस्पताल विकासनगर में दो विशेषज्ञों में सिर्फ एक की तैनाती, वह भी 15 दिन से छुट्टी पर

Sat, 05 Oct 2024 05:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Only one of the two specialists has been posted in Sub District Hospital Vikas Nagar, that too on leave for 15 days.
उप जिला अस्पताल विकासनगर में सबसे अधिक ओपीडी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की है। यहां मरीजों की संख्या को देखते हुए दो स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की जरूरत है। लेकिन, तैनाती सिर्फ एक की है। वह भी 15 दिनों से छुट्टी पर चल रही हैं। दो महिला मेडिकल अफसर मिलकर ओपीडी में मरीजों को देख रहीं हैं।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां रोजाना करीब 500 मरीज उपचार के लिए आते हैं। सोमवार को मरीजों की संख्या कई बार 600 तक भी पहुंच जाती है। अस्पताल में 100 से 120 मरीजों की ओपीडी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की है। मरीजों को अपना नंबर आने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती और धात्री महिलाओं को होती है। अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और पैथोलॉजी जांच की स्थिति में उन्हें दूसरे दिन जांच रिपोर्ट लेकर विशेषज्ञ को दिखाने आना पड़ता है। अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए दो स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की जरूरत है, लेकिन लगातार डिमांड भेजने के बाद भी विशेषज्ञ नहीं मिल रही हैं। अब करीब 15 दिनों से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता शर्मा छुट्टी पर हैं। इस वजह से महिला मेडिकल अफसर डॉ. गरिमा और डॉ. अंजलि ओपीडी में मरीजों को देख रहे हैं।
विज्ञापन


बीते माह विशेषज्ञ की तैनाती के हुए थे आदेश पर ग्रहण किया किया कार्यभार
बीते माह उत्तरकाशी में तैनात एक स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का उप जिला अस्पताल विकासनगर में तबादला हुआ था। लेकिन, उन्होंने कार्यभार नहीं संभाला। अगर एक और विशेषज्ञ मिल जाती तो मरीजों की परेशानी हल हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों है विकासनगर में महिला मरीजों की भीड़
जौनसार बावर के किसी भी सीएचसी में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। यही कारण है महिलाएं उपचार के लिए विकासनगर ही आती हैं। इसलिए स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में सबसे अधिक भीड़ रहती है।

उप जिला अस्पताल विकासनगर के सीएमएस डॉ. विजय सिंह ने बताया कि हाल में अस्पताल में एक स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश हुए थे। लेकिन, उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। अब फिर से विशेषज्ञ के लिए डिमांड भेजी रही है। डॉ. संगीता शर्मा संभवत: इस माह के अंत छुट्टी से वापस आ जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed