{"_id":"6a15fdd33821ade1f20288ab","slug":"only-15-out-of-125-candidates-secured-jobs-at-the-fair-dehradun-news-c-5-1-drn1031-981343-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मेले में 125 अभ्यर्थियों में सिर्फ 15 को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मेले में 125 अभ्यर्थियों में सिर्फ 15 को मिली नौकरी
विज्ञापन
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित रोजगार मेले में सिर्फ 15 युवाओं को नौकरी मिली। जबकि 27 अभ्यर्थियों का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया। मंगलवार को सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में छह कंपनियों ने बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
मेले में 125 युवाओं ने प्रतिभाग किया और विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार दिए। इसमें से कई कंपनियों ने ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू लेकर 15 अभ्यर्थियों का चयन (शॉर्टलिस्ट) किया। इसके अलावा 27 चयनित अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया गया। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने कहा कि मेले का उद्देश्य युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना था। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल युवाओं को बेहतर अवसर मिलते हैं, बल्कि उद्योगों को भी योग्य मानव संसाधन प्राप्त होता है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। कंपनियों की ओर से कुल 92 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए। पदों में इंजीनियर, वायरमैन, सेल्स एंड सर्विसेज, मैनेजमेंट ट्रेनी, सेल्स मैनेजर, असिस्टेंट, ईएमटी, पायलट, डीपीओ (डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रामर) समेत अन्य शामिल थे। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और तकनीकी योग्यता निर्धारित की गई थी। चयनित उम्मीदवारों को 13,550 रुपये से लेकर 35,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।