फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Online vocational courses can do for free from home Agreement between Infosys Bangalore and higher education

Uttarakhand: अब घर बैठे निशुल्क कर सकते हैं ऑनलाइन वोकेशनल कोर्स,  उच्च शिक्षा विभाग ने की ये नई पहल

Thu, 21 Nov 2024 10:07 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Nov 2024 10:07 AM IST
सार

इंफोसिस बेंगलूरू और उच्च शिक्षा के बीच करार हुआ है। जिससे युवा घर बैठे निशुल्क ऑनलाइन वोकेशनल कोर्स कर सकते हैं।

विज्ञापन
Online vocational courses can do for free from home  Agreement between Infosys Bangalore and higher education
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

छात्रों को रोजगार के लिए सशक्त बनाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने अहम कदम उठाया है। युवक वोकेशनल कोर्स करके आसानी से रोजगार पा सकते हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं राधेहरि में कौशल विकास केंद्र में संपर्क कर ऑनलाइन निशुल्क कोर्स कर सकते हैं।

विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग और इंफोसिस बेंगलूरू के बीच हाल ही में करार हुआ है। इसके तहत नवंबर में बेंगलूरू में काशीपुर समेत प्रदेश के 29 प्राध्यापकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

विज्ञापन


राधेहरि पीजी कॉलेज से डॉ. अमादुद्दीन अहमद यह प्रशिक्षण प्राप्त करके आए हैं। वह महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को आईटी के क्षेत्र में आ रहीं चुनौतियों के लिए तैयार कर रहे हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के कौशल विकास केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

17000 कोर्स सॉफ्टवेयर पर पंजीकृत

इंफोसिस बेंगलूरू वोकेशनल कोर्स ऑनलाइन निशुल्क करा रही है। इसमें मैनेजमेंट कोर्स, आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लैंग्वेज, लीडरशिप समेत 17000 कोर्स सॉफ्टवेयर पर पंजीकृत हैं। यहां से छात्रों के अलावा कोई भी युवक घर बैठे कोर्स कर अपना ज्ञान बढ़ा सकता है। डॉ. अमादुद्दीन अहमद ने बताया कि नवंबर में बेंगलूरू में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन वोकेशनल कोर्स करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 38 वें राष्ट्रीय खेल...कई बाधाएं पार, अब 24 नवंबर का इंतजार, आज रुद्रपुर दौर पर विशेष प्रमुख सचिव

इंफोसिस बेंगलूरू और उच्च शिक्षा के बीच करार हुआ है। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन वोकेशनल कोर्स करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस कोर्स को छात्रों के अलावा बाहर के लोग भी घर बैठे निशुल्क कर सकते हैं। इससे डिजिटल और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। - डॉ. सुमिता श्रीवास्तव, प्राचार्य, राधेहरि पीजी कॉलेज काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed