फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   online system in dehradun municipality.

घर बैठे बनेंगे प्रमाण पत्र, टैक्स भी होंगे जमा

Thu, 26 Nov 2015 11:13 AM IST
रेनू सकलानी/अमर उजाला, देहरादून
रेनू सकलानी/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Nov 2015 11:13 AM IST
विज्ञापन
online system in dehradun municipality.
नगर निगम से प्रमाण पत्र बनवाने, टैक्स जमा करने के लिए अब आपको ऑफिसों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। नगर निगम जल्द ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्ट्री की नकल, हाउस टैक्स, प्रापर्टी टैक्स जमा करने तक की सुविधाएं और सेवाएं जल्द ही ऑनलाइन करने जा रहा है।
विज्ञापन


यह सुविधा शुरू होने के बाद लोग घर बैठे ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने से लेकर दूसरे काम करा सकेंगे। वेब पेज पर जाकर शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। इन सुविधाओं और सेवाओं को शुरू करने के लिए इंटीग्रेटिव सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन


जल्द होगी ऑनलाइन व्यवस्था
नगर निगम की सेवाओं की ऑनलाइन सुविधा शुरू करने के लिए एनआईसी (नेशनल इन्फारमेटिक सेंटर) एक सॉफ्टवेयर विकसित कर रहा है। बृहस्पतिवार को इस संबंध में नगर निगम टाउन हाल में बैठक होनी है। बैठक में ऑनलाइन सुविधा की प्रक्रिया को तेजी से बढ़ाने एवं कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईसी की ओर से हर जगह इसके लिए एक प्रतिनिधि रखा गया है, जिसकी देख-रेख में सभी गतिविधियां चल रही हैं। इस संबंध में निगम से कुछ करेक्शन मांगे गये थे। नगर निगम ने अपनी तरफ से सभी कार्य पूरे कर दिये हैं। एनआईसी की ओर से सभी प्रक्रिया पूरी होते ही इसका निगम में ट्रायल शुरू हो जाएगा।


शहरी क्षेत्र और इससे लगे एरिया में नगर निगम और गांव स्तर पर वीडियो (ग्राम विकास अधिकारी) के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की ऑनलाइन सुविधा दी जाएगी।

इनका है कहना
निगम से कुछ करेक्शन मांगे गये थे, जोकि हम दे चुके हैं। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द यह काम शुरू हो जाए। हमें अपने सुपरवाइजरों को पहले ट्रेनिंग देनी होंगी। एनआईसी की अप्रूवल मिलते ही आनलाइन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
-नगर आयुक्त, नितिन भदौरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed