{"_id":"575fe35c4f1c1b784d11b728","slug":"online-registration-or-tenants","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन करा सकेंगे किरायेदार का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन करा सकेंगे किरायेदार का सत्यापन
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 14 Jun 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन
- फोटो : demo pics
श्रीनगर शहर क्षेत्र के मकान मालिक किरायेदारों का सत्यापन ऑनलाइन करा सकेंगे। पुलिस ने इसके लिए ऐप तैयार किया है जिसमें मकान मालिक को किराएदार से संबंधित सूचनाएं देनी हैं।
विज्ञापन
अब शहर क्षेत्र के मकान मालिकों को किरायेदारों का सत्यापन कराने के लिए कोतवाली नहीं जाना पड़ेगा। मकान मालिक घर बैठे ही अपने किरायेदारों का सत्यापन कर सकते हैं। कोतवाली में तैनात एसआई संतोष कुमार पैथवाल ने बताया कि किरायेदारों के ऑनलाइन सत्यापन के लिए उत्तराखंड पुलिस ने ऐप तैयार किया है।
विज्ञापन
इसे मकान मालिक गूगल से अपने एंडरॉइड फोन पर लोड कर सकते हैं। इस ऐप पर मकान मालिक अपने किरायेदार से संबंधित सभी सूचनाएं फीड कर सकता है। बताया कि इन सूचनाओं के आधार पर पुलिस किरायेदार का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने नगर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर तीन सौ से अधिक बाहरी लोगों का सत्यापन किया। कोतवाल उत्तम सिंह ने नगर क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अपने किरायेदारों का सत्यापन करवाए। सत्यापन न करवाए जाने पर दस हजार तक का जुर्माना हो सकता है।