{"_id":"58d293c94f1c1b776a1a15f3","slug":"online-booking-for-valley-of-flowers-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों की घाटी की सैर के लिए अब ऑनलाइन बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों की घाटी की सैर के लिए अब ऑनलाइन बुकिंग
ब्यूरो / अमर उजाला, जोशीमठ
Updated Wed, 22 Mar 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
valley of flower
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब देशी-विदेशी पर्यटक फूलों की घाटी के सैर-सपाटे पर आने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन
इस वर्ष से नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने घाटी में प्रवेश करने के लिए पर्यटकों की ऑनलाइन बुकिंग की योजना बनाई है। अभी तक फूलों की घाटी में प्रवेश करने के लिए घांघरिया बुकिंग सेंटर पर धनराशि जमा करने के बाद ही पर्यटक घाटी तक पहुंच सकते थे।
पार्क के एसडीओ सर्वेश कुमार दूबे ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से फूलों की घाटी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन बुकिंग की संस्तुति दी गई है।
आगामी एक मई से फूलों की घाटी के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए वेबसाइट बनाई जा रही है। फूलों की घाटी में प्रवेश के लिए भारतीय को 150 और विदेशी पर्यटक के लिए 600 रुपये शुल्क जमा होता है।
विज्ञापन