फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ONGC official's land was illegally occupied

Dehradun News: ओएनजीसी की अधिकारी की जमीन पर किया अवैध कब्जा

Sun, 19 Jan 2025 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
ONGC official's land was illegally occupied
I
विज्ञापन

II- महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
I
I
I
Iओएनजीसी की सेवानिवृत्त अधिकारी की जमीन पर एक व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। आरोप है कि कब्जा इस जमीन के पहले मालिक से मिलकर किया गया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

I
I
I
Iएसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मामले में शिकायत सहस्रधारा रोड की रहने वाली प्रेमकांता धस्माना ने की है। प्रेमकांता और उनके पति ओएनजीसी में कार्यरत थे। उन्होंने वर्ष 2010 में पटेलनगर के रहने वाले सुदेश कुमार से एक प्लॉट खरीदा था। इस प्लॉट पर उन्होंने चारों ओर नींव भरवा दी थी। नौकरी के सिलसिले में उन्हें देश के अलग-अलग राज्यों में रहना पड़ता था। इस बीच उन्हें पता चला कि सुदेश कुमार ने उनकी जमीन में 30 फीट चौड़ा रास्ता किसी और को बेच दिया है। इससे उनका रास्ता बंद हो गया। इसका उन्होंने विरोध किया। इसके बाद जब धस्माना दंपती सेवानिवृत्त हुए तो उन्होंने इस प्लॉट की चहारदीवारी कराने के बाद गेट लगा दिया। कुछ समय बाद वे शहर से बाहर चले गए। वहां से लौटकर देखा तो उन्हें पता चला कि इस जमीन पर नेशविला रोड निवासी रवि गुप्ता ने कब्जा कर लिया है। इस काम में उसका साथ सुदेश कुमार ने दिया है। अब वे दोनों मिलकर जमीन हड़पना चाहते हैं। एसएचओ ने बताया कि सुदेश और रवि गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed