फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one thousands teachers vacnancy in uttarakhand.

JOBS: एक हजार बेरोजगार युवा जल्द बनेंगे शिक्षक

Sat, 09 Jan 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Jan 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
one thousands teachers vacnancy in uttarakhand.

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी हैं। प्रदेश में एक हजार प्रशिक्षित बेरोजगारों का शिक्षक बनने का सपना हकीकत में जल्द तब्दील होने जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अधिकारियों को प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव एस राजू ने कहा कि विभाग में शिक्षकों के करीब एक हजार पद रिक्त हैं। 31 मार्च 2016 से पहले इन्हें नियुक्ति दे दी जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों और बीएड टीईटी संघ की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया मार्च तक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए 11 जनवरी को उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु संघ के सुझाव भी सुने। बैठक में मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, अपर मुख्य सचिव एस राजू, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ आरके. कुंवर, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सीमा जौनसारी पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

Trending Videos

31 मार्च 2016 से पहले दे दी जाएगी नियुक्ति

one thousands teachers vacnancy in uttarakhand.

एससीईआरटी की गाइड लाइन के अनुरूप 31 मार्च 2016 के बाद बीएड प्रशिक्षित बेरोजगार प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक नहीं बन पाएंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने कहा कि इसे देखते हुए विभाग प्रयास कर रहा है कि इससे पहले ही सभी रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती कर दी जाए।

मुख्यमंत्री ने भी सभी रिक्त पदों पर जल्द भर्ती के निर्देश दिए हैं। शिक्षा निदेशक ने कहा कि बेरोजगार बेसिक शिक्षकों के 6200 पद रिक्त बता रहे हैं। जिसका मिलान करके रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

इनका है कहना
विभाग में करीब एक हजार शिक्षकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। जल्द ही हम भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देंगे।
-एस राजू, अपर मुख्य सचिव

नहीं हटेंगे गेस्ट टीचर, 15 हजार मिलेगा मानदेय

one thousands teachers vacnancy in uttarakhand.
प्रदेश में 6214 गेस्ट टीचरों में से किसी को भी नहीं हटाया जाएगा। उन्हें अब फिक्स (तय) 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि उनके नेतृत्व में सीएम से मिले गेस्ट टीचरों को यह आश्वासन मिला है।

सीएम ने गेस्ट टीचरों को विद्यालयी शिक्षा के स्तर में सुधार लाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास में सर्वश्रेष्ठ भूमिका निभाने के लिए कहा।

वह दुर्गम-सुगम के फेर में न पड़ें और शिक्षा के विकास के लिए अपने अंदर जज्बा पैदा करें। सीएम से मिलने वालों में सुरेंद्र चौहान, राकेश लाल, शांति स्वरूप, विजय पोखरियाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed