{"_id":"63a3b8ce48d2416fb071b017","slug":"one-thousand-solar-villages-will-be-built-in-state-energy-department-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: प्रदेश में एक हजार गांव बनेंगे सोलर ग्राम, सरकार प्रोजेक्ट लगाने पर देगी विशेष रियायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: प्रदेश में एक हजार गांव बनेंगे सोलर ग्राम, सरकार प्रोजेक्ट लगाने पर देगी विशेष रियायतें
Thu, 22 Dec 2022 12:15 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 22 Dec 2022 12:15 PM IST
सार
प्रदेश में नई सौर ऊर्जा नीति बन रही है जो कि 14 जनवरी को लागू कर दी जाएगी। इससे 2000 मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन की राह आसान हो जाएगी। इसके अलावा, एक हजार गांवों को सोलर गांव घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में सूरज की रोशनी से सबसे ज्यादा समय लबरेज रहने वाले गांवों में सरकार बिजली पैदा करेगी। ऐसे 1000 गांवों का चिन्ह्किरण शुरू कर दिया गया है, जहां सरकार सोलर प्रोजेक्ट लगाने पर विशेष रियायतें देगी। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर सरकार सौर ऊर्जा की दिशा में कई अहम कदम उठाने जा रही है।
विज्ञापन
सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि प्रदेश में नई सौर ऊर्जा नीति बन रही है जो कि इसी दिन लागू कर दी जाएगी। इससे 2000 मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन की राह आसान हो जाएगी। इसके अलावा, एक हजार गांवों को सोलर गांव घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: पुलकित और पुष्प के बीच हत्या की रात में हुई थी बात, SIT ने इकट्ठा किए 12 से ज्यादा सबूत
विज्ञापन
इन गांवों का चिन्ह्किरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उरेडा की टीमें हर जिले में ऐसे गांवों को चिन्ह्ति कर रही हैं, जहां इन सूरज की रोशनी अधिकतम समय रहती है। जो भी गांव सोलर ग्राम घोषित होंगे, वहां सोलर प्रोजेक्ट लगाने वालों को सरकार विशेष रियायतें देगी। उन गांवों में होने वाले बिजली उत्पादन को ग्रिड तक ले जाने के लिए भी खास कार्ययोजना बनाई जाएगी।