सेटेलाइट फोन संग पकड़ी गई विदेशी युवती रिहा, जानिए क्यों रखा था फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून एयरपोर्ट पर सैटलाइट फोन के साथ पकड़ी गई वेनेजुएला की युवती को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक द्विवेदी की अदालत ने न्यायालय उठने तक की सजा और एक हजार रुपये जुर्माना लगाने के बाद रिहा कर दिया।
वेनेजुएला की युवती मारिया फरनेंडा बेलेसा को जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर रविवार सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के यात्रियों की चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ की टीम ने पकड़ा था।
युवती के पास से प्रतिबंधित सैटलाइट फोन बरामद हुआ था। युवती ने बताया कि यह फोन उसने मियामी (अमेरिका) से खरीदा था। वह यहां ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम में ठहरी थी।
मालूम नहीं था कि सैटलाइट फोन है प्रतिबंधित
रविवार को उसे जौलीग्रांट से दिल्ली जाना था। उसे मालूम नहीं था कि सैटलाइट फोन प्रतिबंधित है।
पुलिस ने सोमवार को युवती को न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक द्विवेदी की अदालत में पेश किया।
बता दें कि युवती के पास से प्रतिबंधित फोन मिलने पर खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई थीं। आर्मी इंटेलिजेंस, आईबी, स्पेशल ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम ने युवती से पूछताछ की।