फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one rule create threat to scholarship of thousands of youth in dehradun

एक्सक्लूसिवः एक नियम से पैदा हुआ ‘हजारों युवाओं की स्कॉलरशिप पर खतरा’

Wed, 30 Oct 2019 08:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 30 Oct 2019 08:45 AM IST
सार

  • जिले में इस साल से छात्रवृत्ति आवेदन में कॉलेज की संबद्धता का प्रमाण पत्र जरूरी
  • यूटीयू, गढ़वाल विवि, श्रीदेव सुमन विवि ने जारी नहीं किया हुआ है कॉलेजों को संबद्धता का प्रमाण पत्र

विज्ञापन
one rule create threat to scholarship of thousands of youth in dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून जिले में हजारों युवाओं की स्कॉलरशिप पर एक नियम की वजह से खतरा पैदा हो गया है। समाज कल्याण विभाग ने इस साल से कॉलेज की संबद्धता का प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया है लेकिन कॉलेजों के पास यह प्रमाण पत्र ही नहीं है।

विज्ञापन


दरअसल, समाज कल्याण विभाग ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया था कि वह अपने कॉलेज को मिली हुई संबद्धता का प्रमाण पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दें। इसके लिए 25 अक्तूबर अंतिम तिथि तय की गई थी। बावजूद इसके कॉलेजों ने प्रमाण पत्र अपलोड नहीं किए। जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय या उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों को अभी तक संबद्धता का प्रमाण पत्र ही जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इनकी फाइलें या तो शासन में लटकी हुई हैं या फिर विवि स्तर पर ही लंबित हैं। समाज कल्याण अधिकारी जीत सिंह रावत की ओर से जारी पत्र में साफ किया गया था कि अगर संबद्धता प्रमाण पत्र नहीं होगा तो छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। लिहाजा, इस नियम की वजह से हजारों की संख्या में छात्र स्कॉलरशिप से वंचित होने जा रहे हैं। गत वर्ष पूरे जिले में करीब 8500 युवाओं को छात्रवृत्ति दी गई थी। इस साल भी यह संख्या इसी के आसपास रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनका सपना रह सकता है अधूरा

समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ी जाति के छात्रों को यह छात्रवृत्ति दी जाती है।

यूटीयू ने हाल ही में बैठाई है जांच

उत्तराखंड तकनीकी विवि ने हाल ही में कॉलेजों की संबद्धता के मामले में जांच बैठाई है। जांच पूरी होने तक संबद्धता का प्रमाण पत्र जारी होना मुश्किल है। ऐसे में तकनीकी कोर्स कर रहे छात्रों के लिए राह और मुश्किल होगी।

समाज कल्याण विभाग ने इस साल से जो नियम लागू किया है, उसकी वजह से काफी संख्या में छात्र स्कॉलरशिप से वंचित होने जा रहे हैं। इसके लिए या तो विवि स्तर पर संबद्धता प्रमाण पत्र जारी हों या फिर सरकार इस दिशा में छात्रों को इस साल कोई राहत दे। - डॉ. सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष, एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed