{"_id":"64b6f411bbabf4041d07beca","slug":"one-more-prize-money-arrested-for-shooting-and-injuring-policemen-dehradun-news-c-5-drn1037-202888-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पुलिसकर्मियों को गोली मारकर घायल करने वाला एक और इनामी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पुलिसकर्मियों को गोली मारकर घायल करने वाला एक और इनामी दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर में पुलिस के दो सिपाहियों को गोली मारकर घायल करने वाले एक और एक लाख के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपनी पत्नी से मिलने विकासनगर के कुंजा गांव आया था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लूट, डकैती और अन्य अपराधों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी का एक साथी गत चार जून को गिरफ्तार किया गया था। उस पर भी एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल 16 अक्तूबर को हरिद्वार के लक्सर में पुलिस को एक सुनार की दुकान पर लूट की सूचना मिली थी। इस पर दो सिपाही मोटरसाइकिल पर पहुंचे तो तीन संदिग्ध उन्हें ओवरब्रिज के नीचे घूमते दिखे। पुलिस ने तीनों को पूछताछ के लिए रोकना चाहा तो वह भागने लगे। सिपाही ने एक बदमाश को पकड़ा तो उसके साथियों ने सिपाही पर फायर झोंक दिया। इसमें एक गोली सिपाही पंचम प्रकाश के पैर में लगी। इसके बाद अन्य सिपाहियों ने तीनों बदमाशों का मोटरसाइकिल से पीछा किया तो चलते-चलते ही बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। इसमें एक गोली सिपाही राजेंद्र सिंह के पैर में जा लगी।
पुलिस ने जांच की तो इसमें पांच बदमाशों शाबिर, अताउल खान, नौशाद, जावेद और फुरकान का नाम सामने आया। इसमें पुलिस नौशाद, अताउल खान और शाबिर को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन फुरकान और जावेद फरार चल रहे थे। फुरकान ने ही सिपाहियों पर गोली चलाई थी। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस मुख्यालय ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। गत चार जून को उसे बिहार से गिरफ्तार किया गया था। अब एसटीएफ जावेद की तलाश कर रही थी। पिछले दिनों उस पर भी एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
इस बीच पता चला कि आरोपी जावेद की ससुराल विकासनगर के कुंजा गांव में है। ऐसे में इंस्पेक्टर अब्दुल कलाम और दरोगा दिलबर सिंह नेगी की टीम को वहां भेजा गया था। बीते सात दिनों से टीम कुंजा गांव में ही रह रही थी। इस बीच मंगलवार को जब जावेद पत्नी से मिलने आया तो उसे दबोच लिया गया। जावेद मूल रूप से सहारनपुर के रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के गांव लंढोर गुर्जर का रहने वाला है।
-- -
सरगना फुरकान का दाहिना हाथ माना जाता है जावेद
चार जून को पकड़ा गया फुरकान उत्तर प्रदेश की कुख्यात मुकीम काला गैंग का सदस्य था। सहारनपुर पुलिस ने उसे जिला बदर भी कर दिया था, लेकिन कुछ साल पहले मुकीम काला की मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को इस गैंग का सरगना घोषित कर दिया और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में लूट डकैती की घटनाओं को अंजाम देने लगा। जावेद ने भी कई घटनाओं को फुरकान के साथ अंजाम दिया। वह फुरकान का दाहिना हाथ माना जाता है।