लाखों के किट्टी घोटाले में भाजपा नेत्री पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा, पहले से चल रहे छह केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किटी ग्रुप के नाम पर लोगों को कई लाख की चपत लगा चुकी भाजपा की महिला नेता शिवांगी त्रिपाठी के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक और मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा की महिला नेता के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में छह से अधिक मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।
कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में शालिनी अरोड़ा पत्नी पंकज अरोड़ा निवासी धीरवाली ज्वालापुर ने बताया कि उसने कान्हा किटी ग्रुप की संचालिका को किटी में निवेश के नाम पर करीब तीन लाख की रकम दी थी।
आरोप है कि किटी ग्रुप की संचालिका ने तय समय गुजरने के बाद भी उसकी रकम अदा नहीं की है। आरोप है कि किटी ग्रुप संचालिका उसका पति विष्णु अरोड़ा, पिता सुरेश अरोड़ा और भाई ऋषभ अरोड़ा निवासी मीना एनक्लेव शंकर आश्रम ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।
कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि किटी ग्रुप के नाम पर की गई धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार हुई भाजपा की महिला नेता जमानत पर रिहा होने के बाद से भूमिगत हो गई है।
चार वारंटी दबोचे
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंटी जारी होने पर चार वारंटी दबोच लिए। स्थानीय पुलिस के अनुसार आशु पुत्र सिंधु निवासी रानीपुर मोड़, गोपाल कृष्ण पुत्र आशानंद निवासी विकास कालोनी, चेतन उर्फ कालिया पुत्र सुनील निवासी नंदलाल की हवेली राजमंदिर और संजीव शर्मा उर्फ बबलू पुत्र मक्खन निवासी पंतद्वीप पार्किंग हरकी पैड़ी के अलग अलग मामलों में कोर्ट ने वारंट जारी किए थे।