फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One lakh rupees reward for Maoists information

उत्तराखंड में इन दो माओवादियों का पता बताने पर मिलेगा एक लाख का इनाम

Mon, 01 May 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Mon, 01 May 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees reward for Maoists information

ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता में माओवादी प्रशिक्षण कैंप चलाने के मामले में 10 साल से वांछित चल रहे अल्मोड़ा जिले के रहने वाले दो माओवादियों की गिरफ्तारी पर प्रदेश सरकार ने 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। इधर हाल ही में अल्मोड़ा जिले के कई इलाकों में माओवादी पोस्टर चिपकाने के मामलों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी खीम सिंह बोरा पुत्र पूरन सिंह बोरा निवासी सोमेश्वर और देवेंद्र चम्याल पुत्र मदन सिंह निवासी पेटशाल अल्मोड़ा के खिलाफ नानकमत्ता क्षेत्र में माओवादी गतिविधियां संचालित करने के आरोप में धारा 121, 121ए, 124,124ए, 120, 153 बी आदि के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि दोनों आरोपियों पर यह मुकदमे 2007 में नानकमत्ता के पास के जंगलों में माओवादी प्रशिक्षण कैंप चलाने के मामले में दर्ज किए गए थे। तभी से दोनों फरार बताए गए हैं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि प्रदेश शासन ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि हाल के दिनों में अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर, पेटशाल, बगवालीपोखर, भगतोला आदि इलाकों में माओवादियों ने पोस्टर चिपकाने के साथ ही कई जगह पेंट से भी नारे लिखे थे। पुलिस और राजस्व पुलिस पोस्टर चिपकाने वालों का पता लगाने में जुटी है लेकिन फिलहाल सफलता नहीं मिली है। एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि पोस्टर चिपकाने और दीवारों में नारे लिखने वालों के बारे में सबूत जुटाए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed