{"_id":"57325a5e4f1c1ba95a91a20f","slug":"one-lakh-ration-card-renewed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख राशन कार्डों का हुआ नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख राशन कार्डों का हुआ नवीनीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 May 2016 03:33 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्डों के नवीनीकरण के साथ डिजिटलाइजेशन का कार्य जोर शोर से चल रहा है। अभी तक करीब एक लाख राशन कार्डों का नवीनीकरण और 57 हजार को डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि 15 मई तक कार्डों के नवीनीकरण और ऑन लाइन करने का काम कार्य पूरा कर लिया जाएगा। ताकि जून से ऑनलाइन राशन कार्ड के आधार पर राशन का आवंटन हो सके। जिला पूर्ति अधिकारी पीएस पांगती ने बताया कि फिलहाल डेड लाइन 15 मई है, लेकिन इसे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
पांच दिन में कैसे बनेंगे एक लाख कार्ड
शासन ने जिला खाद्य आपूर्ति विभाग को 15 मई तक राशन कार्ड बनाने व नवीनीकरण का डेड लाइन दिया है। राज्य खाद्य योजना में करीब दो लाख परिवार को शामिल करना है। मगर अभीतक सिर्फ एक लाख राशन कार्ड को नवीनीकरण किया गया है।
विज्ञापन
ऐसे में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए चुनौती है कि वह पांच दिन में और कितने कार्डों का नवीनकरण कर पाते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी पीएस पांगती का कहना है कि कोई जरूरी नहीं है कि दो लाख राशन कार्ड बनने ही हैं। जितने लोग इस योजना के दायरे में आ रहे हैं उन सभी का कार्ड बन रहा है।