{"_id":"5b84c9f942c792463a2e57a2","slug":"one-idea-make-students-desh-ka-hero","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं तक के छात्रों के लिए अच्छा मौका, एक आइडिया बना सकता है ‘देश का हीरो’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं तक के छात्रों के लिए अच्छा मौका, एक आइडिया बना सकता है ‘देश का हीरो’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
apj abdul kalam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक आइडिया आपको ‘देश का हीरो’ बना सकता है। नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एनआईएफ) की ओर से देशभर में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इग्नाइट कम्पीटीशन का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में किसी भी स्कूल के कक्षा एक से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं। खास बात यह है कि देश के श्रेष्ठ 60 छात्रों को राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) की स्वायत्त संस्था एनआईएफ की ओर से यह प्रतियोगिता होगी। एनआईएफ के रीजनल ऑफिसर डॉ. आरके रवि कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छात्र या छात्रा को अपना समाज से जुड़ा हुआ कोई आइडिया हमें भेजना होगा। देशभर से आए हुए आइडियाज में से श्रेष्ठ की छंटनी की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. कलाम की जन्मतिथि 15 अक्तूबर को चयनित छात्रों के नामों की घोषणा होगी। इसके बाद उनकी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में चुने जाने वाले 60 छात्रों को ही राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इन छात्रों के आइडिया को मूर्तरूप देने के लिए आईआईटी से लेकर तमाम नामी शिक्षण संस्थानों की लैब में उनके मेंटर रखे जाएंगे। एनआईएफ के ब्लॉक समन्वयक पवन कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रों का बेहतर रुझान इसमें देखने को मिल रहा है। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
विज्ञापन
ऐसे भेजें अपनी प्रविष्टि
इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तीन तरीके से अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। एनआईएफ के वैज्ञानिक डॉ. नवनीत ने बताया कि पहले तरीके के तहत आप सीधे एनआईएफ की वेबसाइट पर अपना आइडिया और अपनी पूरी जानकारी अपलोड कर सकते हैं। दूसरे तरीके में आप ई-मेल के माध्यम से अपनी एंट्री भेज सकते हैं। तीसरे तरीके में आप एक कोरे कागज पर अपना आइडिया और अपनी पूरी जानकारी लिखने के बाद एनआईएफ के ‘लेन नंबर 4, हाउस नंबर 2, काली मंदिर एंकलेव, जीएमएस रोड, देहरादून’ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में डाक के माध्यम से भेज सकते हैं।
यह है वेबसाइट : www.nif.org.in
यह है ई-मेल पता : ignite@nifindia.org