फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One arrested with doda powder

Dehradun News: डोडा पाउडर के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 06 Aug 2025 01:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 06 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
One arrested with doda powder
कोतवाली पुलिस ने ढकरानी निवासी अब्दुल रहमान को 31.440 किलोग्राम डोडा पाउडर के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान बारिश शुरू हो गई। पुलिसकर्मी बारिश से बचने के लिए ढालीपुर पुल के पास एक चाय की दुकान में चले गए। दुकान में एक व्यक्ति खाट पर बैठा था। उसके पास एक सफेद रंग का प्लास्टिक का कट्टा था। उसने कट्टा खाट से पीछे की ओर रख दिया। वह कुछ घबराया हुआ लग रहा था। पुलिस ने कट्टे की तलाशी ली तो उसमें डोडा पाउडर मिला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed