फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One accused of breaking a young man's eye arrested, another

Dehradun News: युवक की आंख फोड़ने का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Fri, 05 Jul 2024 06:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
One accused of breaking a young man's eye arrested, another
कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में विवाद के बाद लोहे के बाट और पत्थर से युवक की आंख फोड़ने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने युवक की पत्नी की तहरीर पर आरोपियों पर नए कानून बीएनएस के तहत हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट, अंग भंग करना आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन




बुधवार शाम को मुख्य बाजार में दो रेहड़ी संचालक और युवकों के बीच विवाद हो गया था। गुस्से में एक रेहड़ी संचालक ने लोहे के बाट और पत्थर से हमला कर चकराता तहसील क्षेत्र के खाटुवा निवासी नीटू चौहान की आंख फोड़ दी थी। युवक को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया था। उसके बाद बाजार में रुद्र सेना के कार्यकर्ताओं और युवाओं की भारी भीड़ एकत्र हो गई थी।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध रेहड़ी संचालकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बाजार चौकी का घेराव किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं और युवाओं की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई थी। बाजार में जबरदस्त भीड़ के चलते दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी देर तक जाम भी लगा रहा। रात करीब 12 बजे घायल युवक की पत्नी नमीता राणा ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया कि वह हाल में विकासनगर के नवाबगढ़ में रहते हैं। बुधवार शाम को उनके पति नीटू चौहान अपने दोस्त संजय के साथ घरेलू सामान की खरीदारी के लिए विकासनगर गए थे। बारिश के बीच दोनों ने घर आने के लिए ई- रिक्शा किया। ई-रिक्शा में चालक का दोस्त भी बैठा थे।

बताया कि दोनों ने उनके पति के दोस्त के साथ लूटपाट, उसके रुपये छीन लिए और मारपीट भी की। उसके पति ने मारपीट का विरोध किया। बताया कि ई-रिक्शा चालक ने अस्पताल रोड के पास अपना रिक्शा रोक लिया। वह अपने जानने वाले रेहड़ी वाले के पास गया। पीछे से रेहड़ी के पास उनके पति भी आ गए।



इस दौरान ठेली और रिक्शा संचालक ने उनके पति के साथ गाली गलौज किया। जान से मारने की नीयत से उनके पति पर लोहे के बाट और पत्थर से हमला कर दिया। बताया कि एक दो वार उनके पति की आंख पर किए गए, जिससे उनके पति की आंख फट गई। मौके पर मौजूद हथियारों से लैस कुछ व्यक्ति उनके पति को जान से मारने की धमकी दी और चले गए।

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर मिलने के साथ नए कानून बीएनएस के तहत विकासनगर निवासी आरोपी आदिल और अमान के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट, अंग भंग करना आदि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो पुलिस टीम गठित की गई।




बताया कि मुख्य आरोपी आदिल को पुलिस ने उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी आदिल को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। सह आरोपी अमान फरार चल रहा है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है। जल्द ही दूसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed