{"_id":"658dc4149b7939ce5002fa44","slug":"on-the-orders-of-the-court-the-kotwali-police-has-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-317221-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस
विज्ञापन
Iगत वर्ष कुंजाग्रांट में मिला था युवक का शव, जांच में नहीं हुई थी हत्या की पुष्टिI
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायाल के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। रामपुर बंजारन थाना पांवटा साहिब हिमाचल निवासी जाकिर अली का भाई जाबिर 27 फरवरी 2022 को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। दो मार्च 2022 को उसका शव कोतवाली क्षेत्र के कुंजाग्रांट गांव से बरामद किया गया। उस समय परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।
कोतवाली प्रभारी सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि परिजनों की आशंका को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की तो हत्या जैसी कोई बात प्रकाश में नहीं आई थी। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई ने इस संबंध में न्यायालय में वाद दायर किया था। अदालत ने फिर से नियमित जांच के आदेश पारित किए। इस आधार पर अरशद निवासी रामपुर पांवटा साहिब, आबिद निवासी कुंजाग्रांट विकासनगर, लक्ष्य निवासी रामपुर धंधलो सिरमौर हिमाचल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार को सौंपी गई है।