फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the eve of Himalaya Day, a symposium was organized

देश और संपूर्ण विश्व के लिए महत्वपूर्ण है हिमालय : विधानसभा अध्यक्ष

Mon, 09 Sep 2024 04:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
On the eve of Himalaya Day, a symposium was organized
I
विज्ञापन

I

I
I

Iउत्तरांचल उत्थान परिषद की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजनI

हिमालय दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तरांचल उत्थान परिषद की ओर से हिमालय एक चिंतन व समाधान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने कहा कि हिमालय केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण देश और विश्व के लिए एक महत्वपूर्ण पारिस्थितिक तंत्र है। इसलिए इसके संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इस दौरान उन्होंने हिमालय की समृद्धि और सुरक्षा के लिए प्रतिज्ञा कराई।


देहरादून स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिमालय क्षेत्र के पर्यावरणीय, सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर गहन चर्चा और समाधान के उपायों पर ध्यान केंद्रित करना था। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि हिमालय की समृद्धि और सुरक्षा का सीधा संबंध न केवल हमारे पर्यावरण से है, बल्कि हमारे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से भी है। यह पर्वत श्रृंखला हमें जीवनदायिनी जल, स्वच्छ वायु और प्राकृतिक संसाधनों की आपूर्ति करती है। उन्होंने हिमालय क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन, वनस्पति क्षति और पारिस्थितिकी असंतुलन के प्रभावों पर चिंता व्यक्त की। विशिष्ट अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने हिमालय का धार्मिक साहित्य व कालिदास के कुमारसम्भव में वर्णन का उल्लेख किया। विषय विशेषज्ञों में गढ़वाल विवि के भूगोल विभाग के अध्यक्ष डा. मोहन पंवार ने कहा कि हिमालय नवीन पर्वत श्रृंखला है, जिसमें अभी शोध अनुसंधान की आवश्यकता है। दून विवि की कुलपति सुरेखा डंगवाल ने कहा कि हिमालय को समझने के लिए हमें सामान्य ग्रामीण महिलाओं से सीखने की आवश्कता है। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आपदा के समय स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर आपदा प्रबंधन के कार्य में लगाया जा सकता है। यूसर्क के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. भावतेश शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में प्रेम बडा़कोटी, धनंजय, नीरज मित्तल, आनंद सिंह रावत, नरेश कुलाश्री, डीएन उनियाल, विपुल जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed