उत्तराखंड के बेटे को गैलेंटरी अवार्ड से नवाजेंगे राष्ट्रपति, हिजबुल के तीन आतंकियों को किया था ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडेंट और अल्मोड़ा के बेटे किशोर कुमार आर्य को उनकी बहादुरी पर गैलेंटरी अवार्ड देने की घोषणा हुई है। किशोर कुमार को यह सम्मान अदम्य साहस दिखाते हुए जम्मू कश्मीर में तीन लाख के इनामी तीन हिजबुल आतंकियों को मार गिराने पर दिया गया है।
मूलरूप से अल्मोड़ा के पिनबगड़, बैरतीपान गांव निवासी एमआर आर्य के बेटे किशोर कुमार आर्य ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्हें गैलेंटरी अवार्ड से नवाजा जाएगा। किशोर कुमार को दो मार्च 2016 की रात डारसराय मीर मोहल्ला तराल, जम्मू कश्मीर में तीन हिजबुल मुजाहिदीन के आंतकी होने की गोपनीय सूचना मिली।
तीनों पर तीन लाख का इनाम था। घेराबंदी की गई। दोनों ओर से फायरिंग हुई। सीआरपीएफ के कमांडेंट किशोर कुमार ने जोखिम भरा ऑपरेशन अपने हाथ में लिया। दस जवानों की टुकड़ी लेकर उन्होंने तीनों दुर्दांत आतंकियों को मार गिराया।
डिप्टी कमांडेंट को भी अवार्ड
आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया। इसके लिए महानिदेशक की ओर से प्रशस्ति पत्र पूरी टीम को दिया जा चुका है। किशोर कुमार के साथ ही ऑपरेशन में शामिल चार जवानों को भी गैलेंटरी अवार्ड से नवाजा गया है।
राष्ट्रपति उन्हें यह अवार्ड देंगे। अवार्ड मिलने के बाद परिवार में खुशी की लहर है। मां पार्वती और पत्नी रूपल किशोर का कहना है कि देश के लिए अवार्ड मिलना हम सबके लिए गर्व का लम्हा है। उनका परिवार देहरादून के पंडितवाड़ी में रहता है।
डिप्टी कमांडेंट को भी अवार्ड
दून में तैनात सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट संतोष सुमन को भी गैलेंटरी अवार्ड से नवाजा जाएगा। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी संतोष सुमन पुलवामा में दिसंबर 2015 में दो आतंकियों को 45 मिनट ऑपरेशन चलाने के बाद मार गिराया था। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ था। उनके इसी अदम्य साहस के लिए उन्हें यह अवार्ड दिया गया है।