फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   on Republic Day 2018 Slogans of pakistan murdabad after see martyr dead body

गणतंत्र दिवस पर तिरंगे में लिपटकर पहुंचा भारत मां के लाल का शव, गूंजे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

Fri, 26 Jan 2018 08:16 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Fri, 26 Jan 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
 on Republic Day 2018 Slogans of pakistan murdabad after see martyr dead body
jagdish purohit

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाक गोलाबारी में शहीद जगदीश पुरोहित के पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को उनके गांव गंडासू लाया गया।

विज्ञापन


खेल स्टेडियम में जैसे ही शहीद जगदीश के पार्थिव शरीर को हेलीकॉप्टर से सेना के वाहन में रखा गया, इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों के ‘भारत जिंदाबाद’, ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘शहीद जगदीश अमर रहे’ के नारों से गोपेश्वर नगर गूंज उठा।
विज्ञापन


इस दौरान शहीद की मां और पत्नी बदहवास होकर गिर पड़ीं। शहीद का शुक्रवार सुबह सैनिक सम्मान के साथ नंदाकिनी और मोलागाड के संगम तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के राजौरी में विगत 22 जनवरी को पाकिस्तान की ओर से भारतीय चौकियों पर अचानक हुई गोलाबारी में चमोली के गंडासू गांव के सैनिक जगदीश पुरोहित के सीने में गोली लग गई थी।
 

 on Republic Day 2018 Slogans of pakistan murdabad after see martyr dead body
jagdish purohit

उन्हें घायल अवस्था में राजौरी सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 24 जनवरी को सुबह छह बजे जगदीश ने अंतिम सांस ली। बृहस्पतिवार को शहीद जगदीश का पार्थिव शरीर सेना के विमान से जौलीग्रांट लाया गया और वहां से हेलीकॉप्टर से शाम चार बजे गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम लाया गया।

स्टेडियम सेना और जिला प्रशासन के अधिकारी शहीद के पार्थिव शरीर को वाहन से गंडासू गांव ले गए। इस दौरान स्टेडियम और आसपास के लोग शहीद की अंतिम झलक पाने के लिए उमड़ पड़े।

शहीद जगदीश का डेढ़ वर्ष का पुत्र वरुण और पांच साल की बेटी कामिनी है। पिता की शहादत की खबर आने के बाद से ही नन्हीं कामिनी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दौरान पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, डीएम आशीष जोशी, एसडीएम परमानंद राम भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed