फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On behalf of Shivnagar Temple Committee Selakui,

Dehradun News: मां दुर्गा की शोभा यात्रा में जमकर झूमे श्रद्धालु

Thu, 26 Oct 2023 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
On behalf of Shivnagar Temple Committee Selakui,

विज्ञापन



Iयमुना नदी में किया मूर्ति का विसर्जन, झाकियां रही आकर्षण का केंद्रI

शिवनगर मंदिर समिति सेलाकुई की ओर से नगर में मां दुर्गा की भव्य शोभा यात्रा निकाली। पूरा माहौल माता के जयकारों से गूंज उठा। लोग माता के भजनों पर जमकर झूमे। हवा में जमकर गुलाल उड़ाया और एक दूसरे को लगाया। यमुना नदी में मूर्ति का विसर्जन किया गया। लोगों ने विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। कई तरह की झाकियां आकर्षण का केंद्र रही।



मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्ताें की भीड़ उमड़ी। शोभा यात्रा के दौरान कलाकारों ने आग से हैरतंगेज करतब भी दिखाए। मंदिर समिति की ओर से नवरात्र पर मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई थी। नौ दिन तक माता के विभिन्न रूपों का पूजा अर्चना की गई। दुर्गा सप्तसती का पाठ किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर से शोभा यात्रा शुरू हुई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्त आतुर दिखे। मुख्य बाजार होते हुए शोभा यात्रा ने यमुना नदी की ओर प्रस्थान किया। जहां पूजा-अर्चना के बाद मां दुर्गा की मूर्ति को नदी में प्रवाहित कर दिया गया। शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष मीता सिंह शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष शरद रावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंदिर समिति के अध्यक्ष राम अवध ने बताया के प्रतिवर्ष नवरात्र में दुर्गा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है। सचिव राजकुमार, पंकज मिश्रा, विजय, रमेश, देवेंद्र, वीरेंद्र, संजय सहगल आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर मनोरंजन सदन तृतीय में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतिम दिन मां दुर्गा की मूर्ति का यमुना नदी में विसर्जन किया गया। नौ दिनों तक मां दुर्गा के सभी रूपों को पूजा गया। भव्य भंडारे का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष एनसी घोष, पूजा व्यवस्थापक तारकनाथ घोष, सचिव संजीव सरकार, गोपाल घोष, सुबोध गोयल, विकास पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed