फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On average there are eight incidents of leopard attacks every month Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: हर महीने तेंदुए के हमले की औसतन आठ घटनाएं हो रहीं, अधिक संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ी चिंता

Sun, 07 Dec 2025 05:00 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 07 Dec 2025 05:00 PM IST
सार

25 वर्षों में प्रदेश में 2683 तेंदुए के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। इस तरह औसत हर महीने आठ से अधिक तेंदुए के हमले की घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में 2126 लोग घायल हुए हैं, जबकि 547 लोगों की मृत्यु हुई।

विज्ञापन
On average there are eight incidents of leopard attacks every month Uttarakhand News in hindi
leopard - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में हर महीने तेंदुए के औसतन करीब आठ हमले हो रहे हैं। इन हमलों में कई लोगों की जान गई है और घायल हुए हैं। इन दिनों वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भालू, तेंदुए के हमले लगातार हो रहे हैं। हाल में ही पौड़ी जिले में गजल्ड गांव में तेंदुए के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


राज्य में तेंदुओं के हमले की 60 से अधिक घटनाएं होती हैं। 25 वर्षों में प्रदेश में 2683 तेंदुए के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। इस तरह औसत हर महीने आठ से अधिक तेंदुए के हमले की घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में 2126 लोग घायल हुए हैं, जबकि 547 लोगों की मृत्यु हुई।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा का कहना है कि मानव- वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की दृष्टि से अधिक संवेदनशील जगह हैं, वहां पर विशेष ध्यान दिया जाता है, उसकी संवेदनशीलता के हिसाब से योजना बनाकर मानव- वन्यजीव संघर्ष को कम करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: युवा वैज्ञानिक के माथे से आठ साल बाद मिटा देशद्रोह का कलंक, मां और पत्नी ने काटी अघोषित जेल

इस साल 438 हमले की हो चुकीं घटनाएं

इस साल वन्यजीवों के हमले की 438 घटनाएं हुई हैं। वन्यजीवों के हमलों में 44 लोगों की मौत हुई है, जबकि 394 लोग घायल हो चुके हैं। इनमे तेंदुएं, बाघ, सांप, हाथी के हमले की घटनाएं अधिक हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed