फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On Ashtami, the devotees worshipped the girls

Dehradun News: अष्टमी पर व्रतियों ने किया कन्याओं का पूजन

Sat, 05 Apr 2025 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
On Ashtami, the devotees worshipped the girls
- नवरात्र के अष्टम दिवस पर व्रतियों ने किया पूजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन दुर्गाष्टमी पर माता महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना के साथ ही घर-घर कन्याओं का पूजन किया गया। नवरात्र में आठ दिनों से उपवास रख रहे माता के भक्तों ने कन्याओं को आमंत्रित किया। उन्होंने कन्याओं के चरण धोकर उनसे आशीर्वाद लिया। वहीं, कन्याओं की पूजा कर उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन भी करवाया।
वहीं, दूसरी और मंदिरों में सुुबह से महागौरी की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने भजनों के माध्यम से माता का गुणगान किया। इससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। अस्पताल रोड स्थित काली माता मंदिर के पुजारी मनोज पैन्यूली ने बताया कि हिंदू धर्म में नवरात्र के पर्व का विशेष महत्व होता है। नवरात्र के नौ दिनों तक देवी दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा होती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नवरात्र पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है। छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में नौ दिनों तक दो से 10 वर्ष की आयु तक की कन्याओं का विशेष रूप से पूजन होता है। लेकिन, नवरात्र के आठवें और नौवें दिन कन्या पूजन और भोजन का एक विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed