फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Elderly woman Murder Police looking for answers to two questions

kamlesh Murder Case: पुलिस को दो सवालों के जवाब की तलाश, एक भी मिले तो खुल जाए राज

Sun, 05 Mar 2023 08:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 05 Mar 2023 08:43 PM IST
सार

शनिवार को पटेलनगर थाना क्षेत्र के भंडारी बाग स्थित एक मकान में 75 वर्षीय वृद्धा कमलेश धवन का शव मिला था। उनके गले और कंधे पर धारदार हथियार से वार किया गया था।

विज्ञापन
Dehradun News Elderly woman Murder Police looking for answers to two questions
कमलेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भंडारी बाग में कमलेश धवन हत्याकांड में पुलिस को दो सवालों के जवाब की दरकार है। कमलेश को मारने वाले परिचित हैं तो पुलिस को अभी मोटिव यानी उद्देश्य का पता नहीं चल पाया है। यदि लूट के इरादे से हत्या की गई है तो वहां से लूटा क्या-क्या गया है, यह जानकारी भी पुलिस को किसी ने नहीं दी है।

विज्ञापन

Murder In Dehradun: घावों की गहराई बता रही हत्यारे की बर्बरता, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई चौंकाने वाली बातें

विज्ञापन

इन दोनों सवालों में से किसी एक का भी पुलिस को जवाब मिल गया तो खुलासा आसानी से हो सकता है। फिलहाल, एसओजी समेत नौ टीमें विभिन्न बातों को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई हैं। गत शनिवार को पटेलनगर थाना क्षेत्र के भंडारी बाग स्थित एक मकान में 75 वर्षीय वृद्धा कमलेश धवन का शव मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन


उनके गले और कंधे पर धारदार हथियार से वार किया गया था। मौके के हालात और वहां पड़ी चीजों से पुलिस ने जो आकलन लगाया उससे लग रहा है कि कमलेश के किसी जानने वाले ने ही हत्या की है।

वृद्धा अकेली रहती थी लेकिन खाना करीब तीन लोगों का बना हुआ था। खाना खाया नहीं गया था। फ्रिज के सामने पानी की एक बोतल पड़ी हुई थी। इन सब बातों से लग रहा है कि मकान में उस वक्त मौजूद रहे लोगों को भी इस खाने को वृद्धा के साथ ही खाना था। लेकिन, हत्यारा परिचित है तो अभी तक हत्या का उद्देश्य समझ नहीं आ रहा है। अभी तक परिवार या रिश्तेदारों के बीच किसी विवाद का भी पता पुलिस को नहीं लग पाया है। ऐसे में उन्हें कोई परिचित मारेगा तो क्यों? इस सवाल का जवाब ढूंढने में पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है।

इधर, लूट के इरादे से हत्या होना भी अभी तक साफ नहीं हो पाया है। इसका कारण है कि बहुत सी कीमती चीजें मौके पर ही पड़ी हुई थीं। ऐसे में यदि लूट के इरादे से कोई मारेगा तो इन चीजों को भी वहां से ले जाता। यह बात भी समझ से परे है कि 75 वर्ष की महिला किसी लुटेरे का विरोध करने में तो असमर्थ थी, ऐसे में उन्हें मारने की क्या जरूरत आ गई। जबकि, कमलेश चलती भी छड़ी के माध्यम से थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed