फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   old vehicle junk Provisions not implemented under scrap policy Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: पुराने वाहन कबाड़ हुए, निपटारा कैसे होगा तय नहीं, स्क्रैप पॉलिसी के तहत नहीं किए प्रावधान लागू

Mon, 26 Jun 2023 02:38 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 26 Jun 2023 02:38 PM IST
सार

परिवहन मंत्रालय ने 50 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर देने का प्रावधान किया है, जबकि इसके लिए हर जिले में स्क्रैप कलेक्शन सेंटर संग वाहन स्वामी के लिए वाहन टैक्स में छूट जैसा प्रावधान राज्य के स्तर से किया जाना है। अगर टैक्स में छूट दी जाएगी तो इसे राज्य का राजस्व प्रभावित होगा।

विज्ञापन
old vehicle junk Provisions not implemented under scrap policy Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में 15 साल से पुराने वाहन कबाड़ बनने शुरू तो हो गए, लेकिन निपटारा कैसे होगा, अभी तक तय नहीं है। उत्तराखंड सहित कई राज्यों में इन वाहनों को स्क्रैप में लेने के बाद आगे की प्रक्रिया व वाहन स्वामी को प्रोत्साहन का फार्मूला तय नहीं हो पा रहा, क्योंकि यह बेहद खर्चीला है, जिसे उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य वहन करने में सक्षम नहीं हैं।

विज्ञापन

 

दरअसल, स्क्रैप नीति आने के बाद अब इसे लागू करना काफी खर्चीला है। परिवहन मंत्रालय ने 50 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर देने का प्रावधान किया है, जबकि इसके लिए हर जिले में स्क्रैप कलेक्शन सेंटर संग वाहन स्वामी के लिए वाहन टैक्स में छूट जैसा प्रावधान राज्य के स्तर से किया जाना है। अगर टैक्स में छूट दी जाएगी तो इसे राज्य का राजस्व प्रभावित होगा।

विज्ञापन

लिहाजा, स्क्रैप पॉलिसी की राह में रुकावटें बहुत हैं। परिवहन आयुक्त एवं सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी का कहना है कि कई राज्यों में बेहद खर्चीला होने की वजह से यह प्रावधान अटका हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकार अभी इस पर विचार कर रही है। पार्किंग नीति के हिसाब से कैसे काम किया जाएगा, जल्द ही इस पर निर्णय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Valley Of Flowers:  फूलों से है मोहब्बत तो चले आइए दीदार के लिए यहां, घाटी की रौनक देख नजर नहीं हटेगी

 

5,500 सरकारी वाहन कैसे बनें कबाड़

पिछले दिनों प्रदेश के कई सरकारी महकमों में 15 साल से पुराने वाहनों को सड़कों से हटा दिया गया। स्क्रैप पॉलिसी के तहत नियमावली न बनने की वजह से यह अटके हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पर निर्णय लिया जा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed