फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Old age widow and disabled pension will be given every month in Uttarakhand CM Dhami gave instructions

Uttarakhand: हर महीने मिलेगी वृद्धा, विधवा-दिव्यांग पेंशन, सीएम ने दिए निर्देश, छात्रवृत्ति भी समय पर मिलेगी

Wed, 10 May 2023 08:33 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 10 May 2023 08:33 AM IST
सार

पेंशन प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है, जिससे पेंशनरों को तीन से चार महीने बाद पेंशन मिलती है। कई पेंशनरों को तो इससे भी अधिक समय तक इंतजार करना पड़ता है। ऐसी कई शिकायतें मुख्यमंत्री के संज्ञान में आ चुकी हैं। यही वजह है कि उन्होंने अब अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
Old age widow and disabled pension will be given every month in Uttarakhand CM Dhami gave instructions
पेंशन - फोटो : demo pics

विस्तार

प्रदेश के सात लाख 85 हजार से अधिक वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशनरों को अब चार-चार महीने तक पेंशन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब उनके खातों मे हर महीने पहली तारीख को पेंशन आ जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन ने बैठक बुलाकर अधिकारियों को तत्काल इस बाबत कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा के तहत प्रत्येक पेंशनर को हर महीने 1500 रुपये पेंशन मिलती है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से ये पेंशन उनके खातों में भेजी जाती है। शासन से पेंशन की धनराशि समाज कल्याण विभाग को जाती है और फिर विभाग इसे निदेशालय और जिला समाज कल्याण अधिकारियों के माध्यम से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से पेंशनरों के खाते में भेजता है।

विज्ञापन


इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है, जिससे पेंशनरों को तीन से चार महीने बाद पेंशन मिलती है। कई पेंशनरों को तो इससे भी अधिक समय तक इंतजार करना पड़ता है। ऐसी कई शिकायतें मुख्यमंत्री के संज्ञान में आ चुकी हैं। यही वजह है कि मंगलवार को हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए। वहीं, मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति को भी मासिक आधार पर जारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल की पेंशन 15 मई तक हो जाएगी जारी

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एसीएस वित्त आनंद बर्द्धन ने समाज कल्याण, शिक्षा व वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तय हुआ कि अप्रैल की पेंशन 15 मई तक जारी कर दी जाएगी। मई की पेंशन पहली जून को मिलेगी। हर माह पहली तारीख को पेंशन जारी करने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए। पेंशन की धनराशि सीधे खाते में भेजने के लिए समाज कल्याण विभाग का आईटी प्रकोष्ठ और एकीकृत वित्त प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) के बीच समन्यव बनाया जाएगा। इस नई व्यवस्था के लिए 22 मई को बैठक बुलाई गई है।

प्रदेश में पेंशनरों की संख्या

वृद्वावस्था 501726

विधवा 203736

दिव्यांग 80146

नोटः करीब 30 हजार पेंशनरों को डाक के माध्यम से पेंशन जाती है।

ये भी पढ़ें...Board Exam Result 2023: मूल्यांकन पूरा, इसी महीने आ सकता है सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट

मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार पेंशनरों को प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। मैंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। कुछ प्रक्रिया संबंधी मसले हैं, जिनके समाधान के लिए 22 मई को फिर एक बैठक होगी। - आनंद बर्द्धन, अपर मुख्य सचिव, वित्त


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed