फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Officials did not turn up for bird counting in Vikas Nagar, only three employees did the counting

Dehradun News: विकासनगर में पक्षी गणना में नहीं पहुंचे अधिकारी तीन कर्मचारियों ने ही की गिनती

Sun, 17 Nov 2024 03:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Officials did not turn up for bird counting in Vikas Nagar, only three employees did the counting
आसन रामसर साइट में पक्षी गणना का पहला दिन औपचारिकता बनकर रह गया। वन विभाग या वन्यजीव से जुड़ा कोई बड़ा अधिकारी रामसर साइट पर नहीं पहुंचा। एक वन दरोगा, एक फाॅरेस्टर व एक वन बीट अधिकारी ने पक्षियों की गणना करते हुए उनका डेटा जारी कर दिया।
विज्ञापन


प्रदेशभर में 16 व 17 नवंबर को पक्षियों की गणना की जाती है। आमतौर पर वन विभाग की देखरेख में संपन्न होने वाले इस कार्य में वाइल्ड लाइफ व चिडियों से संबंधित संस्थाएं, वन्यजीव से जुड़े विभागों के अधिकारी, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर व बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों को शामिल करने की परंपरा रही है। इस बार पक्षी गणना के पहले दिन प्रचार-प्रसार की कमी से आसन रामसर साइट में रौनक दिखाई नहीं दी। इसके अलावा किसी भी विभाग या संस्था से कोई अधिकारी, पदाधिकारी नहीं पहुंचे। उधर, चकराता वन प्रभाग की रामपुर मंडी के वन दरोगा प्रदीप सक्सैना, फारेस्टर देविका जोशी व वन बीट अधिकारी राहुल चौहान ने पक्षी गणना के पहले दिन पक्षियों से संबंधित डेटा जारी किया।
विज्ञापन

प्रदीप सक्सैना ने बताया आसन रामसर साइट व आसपास के क्षेत्र में 77 प्रजातियों के 2504 मौजूद हैं। उन्हें पहले दिन के डेटा में शामिल किया गया है। चकराता वन प्रभाग के डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने कहा कि देहरादून में बैठक होने के कारण इस प्रकार की स्थिति बनी है। दूसरे दिन काफी संख्या में लोग गणना में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed