फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   officers shortage in tehsil

तहसीलों में अधिकारियों का टोटा, कामकाज प्रभावित्र

Tue, 02 May 2017 03:34 PM IST
चैन सिंह रावत/ अमर उजाला, सतपुली
चैन सिंह रावत/ अमर उजाला, सतपुली Updated Tue, 02 May 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
officers shortage in tehsil
ऑफिस - फोटो : demo pics

पौड़ी जिले में सतपुली और चौबट्टाखाल तहसीलें प्रभारी अधिकारियों के भरोसे चल रही हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी के चलते ग्रामीणों को अपने कार्य के लिए भटकना पड़ रहा है।

विज्ञापन


एक अधिकारी के पास दो-दो तहसीलों का चार्ज होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए तहसीलों के चक्कर काटना पड़ता है। सतपुली तहसील में एसडीएम का पद ही सृजित नहीं है। वर्ष 2006 में तहसील के अस्तित्व में आने के बाद से ही लैंसडौन एसडीएम के पास यहां का चार्ज रहता है।
विज्ञापन


यहां के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार का जिम्मा भी नायब तहसीलदार लैंसडौन के पास है। दो राजस्व निरीक्षकों में से एक ही राजस्व निरीक्षक तैनात है, जबकि दूसरे निरीक्षक का अतिरिक्त दायित्व एक राजस्व उपनिरीक्षक संभाल रहे हैं। तहसील में राजस्व उपनिरीक्षकों की स्थिति तो और भी खराब है। 17 पटवारी सर्किलों का चार्ज महज आठ राजस्व उपनिरीक्षकों के हवाले है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक उपनिरीक्षक दो सर्किलों का जिम्मा संभाले हैं, जबकि एक पटवारी के पास तो तीन पटवारी सर्किलों की जिम्मेदारी है। तहसील में टाइपिस्ट एवं लिपिक के पद भी रिक्त चल रहे हैं। इसका असर तहसील के कामकाज पर पड़ रहा है। 
उधर, चौबट्टाखाल तहसील में भी कमोवेश यही हाल है।

यहां एसडीएम का पद तो सृजित है, लेकिन चार्ज एसडीएम पौड़ी के पास है। तहसीलदार का प्रभार नायब तहसीलदार संभाले हुए हैं, जबकि दोनों राजस्व निरीक्षकों का प्रभार उपनिरीक्षकों के हवाले है। 20 पटवारी सर्किलों वाले चौबट्टाखाल तहसील में महज छह राजस्व उपनिरीक्षक ही तैनात हैं। एक पटवारी चार-चार सर्किलों का काम संभाले हुए है।


एकेश्वर की ब्लाक प्रमुख सुधा नेगी, पोखड़ा के ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, भाजपा मंडल महामंत्री नीरज पांथरी, पोखड़ा के पूर्व प्रमुख सोबन सिंह व गडरी के प्रधान महिपाल सिंह का कहना है कि दोनों तहसीलों में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मामला नई सरकार के संज्ञान में लाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed