{"_id":"66184ee5ece390f4b001cb05","slug":"offered-namaz-and-prayed-for-peace-and-progress-in-the-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-389591-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को चांद के दीदार के बाद बृहस्पतिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया। पछवादून क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदतमंदों ने भाईचारे का पैगाम देते हुए नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन और कौम की तरक्की की दुआ मांगी। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
बाबूगढ़ स्थित ईदगाह में भारी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा की गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में रोजेदार शामिल हुए। इमाम सईद ने कहा कि इस्लाम धर्म अमन और भाईचारे का संदेश देता है। नौ बजे मुख्य बाजार विकासनगर स्थित जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई।
ढकरानी, हरबर्टपुर, लाइन जीवनगढ़ स्थित ईदगाह में भी बड़ी संख्या में पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों और बच्चों ने नमाज अदा की। ईद को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखा। सहसपुर क्षेत्र के सहसपुर, खुशहालपुर, लक्ष्मीपुर, ढाकी, सभावाला, केदारावाला, धर्मावाला, जाटोवाला और सेलाकुई स्थित पीठवाली गली, जमनपुर स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी भाष्कर शाह ने बताया कि त्योहार को देखते हुए नमाज के दौरान ईदगाह और मस्जिदों पर आईटीबीपी के साथ ही स्थानीय पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। दिनभर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में राउंड पर रही। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को त्योहार को देखते हुए चौकस रहने को कहा गया है।
-- -
डाकपत्थर बैराज पार्क में उमड़े लोग
मुस्लिम समुदाय के लोग बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में डाकपत्थर बैराज पार्क पहुंचे। यहां लोगों का दिनभर तांता लगा रहा। बच्चों ने झूलों का लुत्फउठाया। लोगों की भीड़ को देखते हुए यहां दिनभर पुलिस कर्मी तैनात रहे।