फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Odd-Even will be an option if traffic pressure increases

देहरादून : ट्रैफिक अधिक हुआ तो ऑड-ईवन व्यवस्था लागू करने पर होगा विचार

Wed, 04 Nov 2020 10:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Odd-Even will be an option if traffic pressure increases
- फोटो : अमर उजाला

त्योहारी सीजन में राजधानी में यातायात व्यवस्था चिंता का सबब बनी हुई है। स्मार्ट सिटी के कार्यों के लिए सड़कों की खुदाई की वजह से रोजाना कई जगह जाम की स्थिति बन रही है। इसी क्रम में अब यहां पर ऑड-ईवन व्यवस्था लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, इससे पहले स्थिति सुधारने को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आईजी गढ़वाल रेंज ने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो ऑड-ईवन भी विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन


छह माह से शहर में स्मार्ट सिटी के तहत खुदाई का काम चल रहा है। शहर की ज्यादातर व्यस्त रहने वाली सड़कों की चौड़ाई पहले के मुकाबले 50 फीसदी तक कम हो गई हैं। ऐसे में यहां पर यातायात सुचारु रखना बेहद मुश्किल हो रहा है। जिला पुलिस लगातार इसके लिए प्रयास कर रही है, लेकिन फिलहाल कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


अब आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार ने यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए मंथन शुरू कर दिया है। आईजी ने बताया कि त्योहारी सीजन में यातायात का दबाव पहले से कहीं अधिक हो जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि इससे पहले ही विकल्प तलाश लिए जाएं। लोगों को पार्किंग आदि के लिए समय समय पर दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही एक निर्धारित समय के लिए दिल्ली की तर्ज पर ऑड-ईवन व्यवस्था लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है। दून पुलिस को इस व्यवस्था की प्लानिंग करने को कहा गया है। इसमें वाहन संचालन से जुड़ीं एसोसिएशनों और संगठनों का भी सहयोग लेना होगा ताकि यातायात को सुचारु बनाया रखा जा सके।


हर सड़क पर धूल के गुबार और हांफता ट्रैैफिक

मौजूदा समय में अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा बुरे हालात हैं। स्मार्ट सिटी के कामों के लिए सड़कों पर हो रही खुदाई का आलम यह है कि इस समय धूल के गुबार और हांफता ट्रैफिक ही नजर आता है। स्मार्ट सिटी के लिए पुलिस भी खूब पसीना बहा रही है, लेकिन कोई सुधार की गुंजाइश फिलहाल नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed