{"_id":"5fac49c38ebc3e9be6020c28","slug":"nursing-and-paramedical-entrance-exam-results-released-dehradun-news-drn361766988","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 23 के बाद विवि आयोजित करेगा काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 23 के बाद विवि आयोजित करेगा काउंसिलिंग
Thu, 12 Nov 2020 01:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। 23 नवंबर के बाद विवि काउंसिलिंग आयोजित करेगा। विवि की ओर से जारी परिणामों के मुताबिक पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में गार्गी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
सीमा धामी को दूसरा और प्रियंका चौधरी तीसरा स्थान मिला। बीएससी पैरामेडिकल में कनिष्क सिंह पहले, कार्तिक कुमार गोला दूसरे और श्रेया गोयल तीसरे स्थान पर रहीं। एएनएम में सलोनी चौधरी ने पहला, राधिका कुंवर ने दूसरा व किरण बिष्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
जीएनएम में कमलेश कोरंगा प्रथम, सोमलता द्वितीय व रविंद्र प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे। एमएससी नर्सिंग में कंचन लोहानी को पहला, अनीता खेतवाल को दूसरा और अलका को तीसरा स्थान मिला। बीएससी नर्सिंग में ज्योति कुनियाल पहले, अमीषा बोरा दूसरे और मानसी नैथानी तीसरे स्थान पर रही। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि काउंसिलिंग शेड्यूल भी जल्द जारी किया जाएगा। विवि की वेबसाइट पर जल्द ही इसे अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विवि ने एक माह से कम समय मे एंट्रेंस का परिणाम जारी किया। विवि की नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 17 व 18 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। एएनएम में 1124, जीएनएम में 1679, बीएससी नर्सिंग में 2988, बीएससी पैरामेडिकल में 296, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में 183 और एमएससी नर्सिंग में 147 छात्रों ने परीक्षा दी थी। एक माह के भीतर ही विवि ने परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया है।