फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   NRI Gupta Brothers Arrested royal wedding of Gupta brothers sons took place in Auli in 2019 Year

NRI Gupta Brothers Arrest: औली में हुई थी गुप्ता बंधुओं के बेटों की शाही शादी, 150 VIP हुए थे शामिल

Sun, 26 May 2024 07:11 PM IST
अलका त्यागी प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 May 2024 07:11 PM IST
सार

गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी से राज्य के औली को वेडिंग डेस्टिनेशन के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इस शादी के बाद से औली में न तो कोई बड़ा आयोजन हुआ और ना ही कोई शादी समारोह।

विज्ञापन
NRI Gupta Brothers Arrested royal wedding of Gupta brothers sons took place in Auli in 2019 Year
गुप्ता बंधुओं के बेटे के शादी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

नामी बिल्डर सतेंद्र साहनी के आत्महत्या मामले के बाद पुलिस ने एनआरआई गुप्ता बंधुओं में अजय गुप्ता और उसके बहनोई अनिल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उद्योगपति गुप्ता बंधुओं के परिवार के दो बेटों की शाही शादी उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में ही वर्ष 2019 में 18 से 22 जून तक संपन्न हुई थी।

विज्ञापन


एक सप्ताह तक चले इस जश्न को वेडिंग डेस्टिनेशन का नाम दिया गया। औली में यह पहली शाही आयोजित हुई थी। गुप्ता बंधुओं के बेटों की शाही शादी से राज्य के औली को वेडिंग डेस्टिनेशन के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इस शाही शादी के बाद से औली में न तो कोई बड़ा आयोजन हुआ और ना ही कोई शादी समारोह। यह आयोजन अपने पीछे औली में 240 क्विंटल कूड़ा छोड़ गया था।
विज्ञापन


NRI Gupta Brothers: कांग्रेस में वाई तो भाजपा सरकार में थी जेड श्रेणी की सुरक्षा, अब हाथ पकड़कर ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति यह रही कि गुप्ता बंधुओं द्वारा जितनी धनराशि कूड़ा निस्तारण के लिए दी गई, उससे अधिक नगर पालिका जोशीमठ द्वारा खर्चा किया गया। गुप्ता बंधुओं ने 54000 रुपये कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका प्रशासन को दिए गए थे।

कूड़े को रिसाइकिल के लिए मैदानी क्षेत्रों में भेजा गया। हालांकि शेष धनराशि का भुगतान भी गुप्ता बंधुओं की ओर से कर दिया गया था। लेकिन शाही शादी संपन्न होने के बाद औली को गहरे जख्म मिले थे।

यहां बुग्याल में बेरहमी से खुदाई की गई थी। बाद में नगर पालिका की ओर से शादी आयोजन स्थल को मिट्टी से पाट दिया गया था। इस आयोजन में देशभर के 150 वीवीआईपी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed