फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gupta Brothers Got Y category security in Congress and Z category security in BJP government

NRI Gupta Brothers: कांग्रेस में वाई तो भाजपा सरकार में थी जेड श्रेणी की सुरक्षा, अब हाथ पकड़कर ले गई पुलिस

Sun, 26 May 2024 02:19 PM IST
अलका त्यागी वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून
वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 May 2024 02:19 PM IST
सार

Dehradun News: नामी बिल्डर सतेंद्र साहनी के आत्महत्या मामले के बाद पुलिस ने एनआरआई गुप्ता बंधुओं के अजय गुप्ता और उसके बहनोई अनिल गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Gupta Brothers Got Y category security in Congress and Z category security in BJP government
गुप्ता बंधुओं को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में कभी गुप्ता बंधुओं का बड़ा रसूख था। उन्हें राज्य सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार में गुप्ता बंधुओं को वाई तो फिर भाजपा सरकार में जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। राज्य में सरकार भले किसी की दल की बने, लेकिन सत्ता में उनका रसूख था। सुरक्षा का खर्च खुद गुप्ता बंधु ही उठाते थे। समय का चक्र घूमा तो स्थितियां भी बदल गईं। जो पुलिस साये की तरह गुप्ता बंधुओं के साथ चलती थी वहीं पुलिस अजय गुप्ता और उनके बहनोई अनिल गुप्ता का हाथ पकड़कर कोर्ट में लेकर पहुंची।

विज्ञापन


नामी बिल्डर सतेंद्र साहनी के आत्महत्या मामले के बाद पुलिस ने एनआरआई गुप्ता बंधुओं के अजय गुप्ता और उसके बहनोई अनिल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। चर्चित उद्योगपति और दक्षिण अफ्रीका की सियासत में कभी भूचाल लाने वाले गुप्ता बंधु हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इनके कारण दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद से ही गुप्ता बंधु हमेशा सुर्खियों में रहने लगे।
विज्ञापन


Builder Death Case: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए गुप्ता बंधु, कोर्ट के बाहर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्ता बंधुओं में अजय गुप्ता का देहरादून से खासा नाता रहा है। 2017 में उत्तराखंड सरकार ने इन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी थी। उस समय जब गुप्ता बंधु देहरादून आते थे तो उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाती थी। इससे पहले की कांग्रेस सरकार में वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। लेकिन वही पुलिस शनिवार को कड़ी सुरक्षा में रहने वाले गुप्ता बंधुओं में अजय गुप्ता को आरोपी बनाकर हाथ पकड़कर कोर्ट लेकर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed